Homeछत्तीसगढ़जल सुविधाओं को मजबूती देने आगे आया बैकुंठ सीमेंट वर्क्स, खरोरा नगर...

जल सुविधाओं को मजबूती देने आगे आया बैकुंठ सीमेंट वर्क्स, खरोरा नगर पंचायत को दिए सबमर्सिबल पंपसेट

CSR पहल से जल कनेक्टिविटी होगी बेहतर, नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी का प्रयास

तिल्दा-नेवरा.स्थानीय समुदाय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की इकाई बैकुंठ सीमेंट वर्क्स ने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत नगर पंचायत खरोरा को सबमर्सिबल पंपसेट प्रदान किए। कंपनी की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में जल सुविधाओं को सुदृढ़ करना और नागरिकों तक बेहतर जल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के प्रयासों में सहयोग देना है।

इस अवसर पर नगर पंचायत खरोरा की अध्यक्ष सुनीता अनिल सोनी उपस्थित रहीं। उन्होंने जनहित से जुड़ी इस पहल के लिए कंपनी प्रबंधन एवं CSR विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतीक भटनागर, एफएच-एचआर के मार्गदर्शन में संपन्न इस पहल को स्थानीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। उन्होंने कहा बैकुंठ सीमेंट वर्क्स का CSR विभाग क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझते हुए जनकल्याण और समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नगर पंचायत को पंपसेट उपलब्ध कराना इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि जल सुविधाओं का सुदृढ़ होना आम नागरिकों की दैनिक जरूरतों से सीधे जुड़ा है। बेहतर जल व्यवस्था से लोगों को सुविधा मिलने के साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार लाने में भी मदद मिल सकती है।

बैकुंठ सीमेंट वर्क्स अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर सतत एवं समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी की इस पहल से नगर पंचायत खरोरा में जल सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों को सहयोग मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम में CSR प्रतिनिधि सोनाली गवारगुर, मुन्ना बर्मन सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments