Homeछत्तीसगढ़ड्राई डे में शराब की खुलेआम बिक्री! नेवरा शराब दुकान के बाहर...

ड्राई डे में शराब की खुलेआम बिक्री! नेवरा शराब दुकान के बाहर ₹100 का पाव ₹200 में बिकता रहा

“शराब दुकान बंद, लेकिन बिक्री चालू! नेवरा में ड्राई डे पर ₹100 की शराब ₹200 में

गांधी जयंती पर दुकानें बंद, बाहर चलता रहा शराब का खेल; बाइक की डिक्की से ग्राहकों को दी जा रही थी शराब

।तिल्दा नेवरा -गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शासन के निर्देश पर शराब दुकानों को बंद रखने के साथ शुष्क दिवस घोषित किया गया था।दुकान बंद के  बावजूद नेवरा स्थित शराब दुकान के बाहर कथित तौर पर शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान के चौकीदार के साथ मौजूद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर ग्राहकों को बुलाता रहा और उनसे ₹200 लेकर बाइक की डिक्की से शराब निकालकर देता रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान्य दिनों में करीब ₹100 में मिलने वाली शराब ड्राई डे के दिन कथित तौर पर ₹200 में बेची जा रही थी। खास बात यह रही कि शराब की यह कथित बिक्री किसी गुप्त स्थान पर नहीं, बल्कि शराब दुकान के बाहर ही होती रही। एक व्यक्ति बाइक पर बैठा रहा और ग्राहक आते-जाते रहे। आरोप है कि पैसे लेने के बाद डिक्की से शराब निकालकर ग्राहकों को दी जाती रही।

गांधी जयंती पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह खुलेआम शराब बिकने की जानकारी सामने आने से आबकारी विभाग की निगरानी और कार्रवाई पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि शराब दुकान बंद थी तो उसके आसपास शराब की बिक्री कैसे होती रही और जिम्मेदार अमला मौके पर कार्रवाई क्यों नहीं कर सका?

बताया जा रहा है कि नेवरा के अलावा आसपास के कुछ अन्य स्थानों से भी ड्राई डे के दौरान चोरी-छिपे शराब बिक्री की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आबकारी विभाग इन शिकायतों और नेवरा में सामने आए कथित शराब बिक्री के मामले की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
शराब की बिक्री करने वाले व्यक्ति की पहचान नही हुई है फोटो VCN टाइम्स के कैमरे में कैद है …

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments