Homeशिक्षासुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 20 सितंबर रविवार को हेमबंद खार में हुई थी। धमाके के बाद ट्रांसफार्मर से गर्म तेल और आग की लपटें फैल गईं, जिसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।हादसे के बाद तीनों को पहले बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया। करीब पांच दिन तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को तीनों किसान ईश्वर पटेल (62), राधेश्याम चंद्राकर (50) और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर (32) ने दम तोड़ दिया।इनमें पिता राधेश्याम चंद्राकर और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर का शुक्रवार को ही अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तीसरे किसान का अंतिम संस्कार शनिवार को मोहतरा में होगा।

बेमेतरा में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट से 3 किसानों की मौत

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। गरियाबंद में रायपुर से देवभोग जा रही यात्री बस सराई भदर के पास बाढ़ के पानी में फंस गई। नाले में करीब 4 फीट पानी था और दोनों ओर पानी का तेज बहाव था। बस में सवार करीब 50 यात्रियों को पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।राजधानी रायपुर के भाठागांव, सुंदर नगर, महादेवघाट रोड और विधानसभा क्षेत्र सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जगदलपुर के गंगा मुंडा इलाके के साथ निचली बस्तियों में नालियां जाम होने से सड़कें पानी में डूब गई हैं। मां प्रसाद मुखर्जी वार्ड में लोगों के घरों में भी नालियों का पानी घुस गया है।बारिश के चलते बस्तर जिले में आज सभी स्कूल बंद हैं। रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन से किरंदुल-विशाखापट्टनम रूट की 2 ट्रेनें और जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट रद्द कर दी गई है। गरियाबंद में 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

गरियाबंद- बाढ़ में फंसी बस, रस्सी बांधकर यात्रियों को निकाला

जांजगीर-चांपा जिले में शराबी हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पामगढ़ विकासखंड के सरकारी स्कूल भांठापारा भुईगांव में पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में हेडमास्टर शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए स्कूल पहुंचे। टीचरों ने जब इस बात का विरोध किया तो उन्होंने कहा कि वीडियो बनाओ और जहां भेजना है भेज दो। जहां शिकायत करना है, कर लो। मैं भी जाऊंगा BEO, DEO और कलेक्टर तक जाऊंगा जो करना हो कर लो। ये मेरी गलती नहीं है।मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे, जिस पर कार्रवाई करते हुए DEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। स्कूल में हेडमास्टर योगेश्वर सिंह कंवर का महिला टीचर से विवाद है। आरोप है कि बच्चों के सामने हेडमास्टर ने टीचर का अपमान किया। वायरल वीडियो में नशे की हालत में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती है।

हेडमास्टर ने टीचर से कहा- ये मैडम अच्छा नहीं पढ़ाती हैं।
शराबी हेडमास्टर बोला- मेरा VIDEO बनाओ, जहां भेजना है भेजो

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित राधा कृष्ण ज्वेलर्स में सराफा कारोबारी पर हुए चाकू हमले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 18 साल से कम उम्र का 11वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उसे सुराना कॉलेज के पास से पकड़ा। पूछताछ में करीब दो साल पुरानी एक घटना सामने आई, जिसे लेकर किशोर के मन में कारोबारी के प्रति रंजिश होने की बात पुलिस को पता चली।पुलिस के अनुसार, किशोर को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब दो साल पहले किशोर रंजन पालित की दुकान पर चांदी की चेन खरीदने पहुंचा था। चेन की कीमत 450 रुपए थी, जबकि किशोर के पास 350 रुपए ही थे। 100 रुपए कम होने पर उसने कारोबारी से कीमत कम करने के लिए कहा था।

नाबालिग ने सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला किया

महाराष्ट्र के भिवंडी में गैंगरेप मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी शैलेश पाटील का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इसी बीच शैलेश की मां सुलोचना पाटील ने अपने बेटे को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सुलोचना पाटील ने कहा कि अगर उनका बेटा दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि शैलेश ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और पैसे तथा संपत्ति के लिए उनके साथ मारपीट की. मां का आरोप है कि शैलेश ने उनके सिर पर पिस्तौल रखकर संपत्ति अपने और अपनी पत्नी के नाम करने का दबाव बनाया था.उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले पुलिस से शिकायत की गई थी. जब उन्हें अपेक्षित कार्रवाई नहीं मिली तो उन्होंने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया. सुलोचना पाटील के मुताबिक, संपत्ति से जुड़ा मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है.

भिवंडी गैंगरेप के आरोपी की मां बोली- बेटे को फांसी दो

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments