Homeछत्तीसगढ़विदेशी छात्रों के देर रात हंगामे से रहवासी परेशान

विदेशी छात्रों के देर रात हंगामे से रहवासी परेशान

नशे की हालत में विवाद और मारपीट के आरोप, वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी ठहरने का दावा

रायपुर। नया रायपुर के अलग-अलग सेक्टरों में रहने वाले कुछ विदेशी छात्रों को लेकर स्थानीय रहवासियों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। रहवासियों का आरोप है कि कुछ छात्र देर रात नशे की हालत में हंगामा करते हैं। मना करने पर विवाद करने और मारपीट पर उतारू होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।बीती देर रात भी मारपीट हुई है .

बताया जा रहा है कि कई विदेशी छात्र निजी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के लिए रायपुर पहुंचे थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद भी कुछ छात्रों के वापस अपने देश नहीं लौटने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ छात्रों के वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रहने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभागों से होना बाकी है।
रहवासियों के मुताबिक, पर्याप्त हॉस्टल व्यवस्था नहीं होने के कारण कई विदेशी छात्र निजी मकानों में किराए पर रह रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच विवाद की स्थिति बनने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने आला अधिकारियों के साथ बैठक कर अपनी समस्याएं भी रखी हैं। रहवासियों का कहना है कि विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों के प्रवेश, उनके रहने की व्यवस्था और पढ़ाई पूरी होने के बाद उनके दस्तावेजों की स्थिति की निगरानी को लेकर स्पष्ट व्यवस्था होनी चाहिए।

निजी विश्वविद्यालयों की व्यवस्था पर सवाल

विदेशी छात्रों के रहने और उनकी निगरानी से जुड़े मामलों ने निजी विश्वविद्यालयों की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को विदेशी छात्रों के हॉस्टल, आवास, सुरक्षा और वीजा संबंधी दस्तावेजों की स्थिति पर उचित निगरानी रखनी चाहिए।फिलहाल प्रशासन और संबंधित विश्वविद्यालयों की ओर से इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments