Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में अलग-अलग जगह बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। पहला मामला बालोद जिले का है, जहां खेत में काम कर रही महिला ने बिजली की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के पथराटोला गांव में हुआ। महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। हादसे में अनुसुइया बाई (40) ने मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा मामला कांकेर जिले का है। बिजली गिरने से 52 साल के किसान रामसिंह मंडावी की मौत हो गई है।घटना दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम गुड़फेल की है। रामसिंह मंडावी अपने खेत पर काम करने गए थे। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए रामसिंह खेत में लगे जामुन के पेड़ के नीचे आराम करने बैठ गए। तभी अचानक पेड़ के पास बिजली गिरी।तीसरी घटना बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र की है। यहां बिजली गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना सुरहोली-कुसमी मार्ग पर एक तालाब के पास हुई। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी मनोज राजवंशी और जगदीश राजवंशी के रूप में हुई है।

बेमेतरा जिले में बिजली गिरने से 2 मजदूरों की मौत।
छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की मौत, 2 घायल

रायपुर। स्मृति ईरानी को भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी का लोकसभा का एक पुराना वीडियो क्लिप साझा करते हुए उनके पुराने भाषण का हवाला दिया और सवाल उठाए।कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि अब स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रभारी हैं, ऐसे में उन्हें अपने पुराने भाषण को याद रखना चाहिए। कांग्रेस ने उनसे आदिवासी हितों और उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर सवाल करते हुए कहा कि अब वे छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हितों की रक्षा करके दिखाएं।उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बुधवार को संगठनात्मक फेरबदल के तहत स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना

रायपुर। सड़क दुर्घटना के करीब दो महीने बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ लौटे। वापसी के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रदेश की जनता की ओर से मिले स्नेह और आशीर्वाद को याद करते हुए भावुकता व्यक्त की।किरण सिंह देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और छत्तीसगढ़ की जनता ने जिस तरह उनका साथ दिया और प्यार व आशीर्वाद दिया, उससे वे भावुक हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन फिजियोथेरेपी कराने के बाद वे मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाएंगे।

दुर्घटना के 2 महीने बाद छत्तीसगढ़ लौटे किरण सिंह देव, हुए भावुक

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार 24 सितंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट, जबकि 25 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

छत्तीसगढ़ में आज से तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। नवरात्रि और गरबा आयोजन से पहले सोशल मीडिया पर ‘रेंट पर गरबा पार्टनर’ उपलब्ध कराने वाला एक पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर में तीन कैटेगरी के जरिए पार्टनर उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। इसमें सिल्वर कैटेगरी के लिए 1,000 से 2,500 रुपए, गोल्ड के लिए 5,000 रुपए और प्लेटिनियम कैटेगरी के लिए 6,000 रुपए शुल्क बताए गए हैं।वायरल पोस्टर में दो घंटे तक साथ गरबा करने, मैचिंग आउटफिट और सेल्फी जैसी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। पोस्टर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है।पुलिस ने वायरल पोस्टर और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टर किसने बनाया और उसके पीछे की वास्तविकता क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

नवरात्रि में गरबा के लिए ‘रेंट पर पार्टनर’ का पोस्टर वायरल, पुलिस से शिकायत

बिहार के बेतिया में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई. तीनों रोज की तरह सब्जी बेचने के लिए घर से निकले थे. बेतिया बाजार समितिसे सब्जियां खरीदने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव मौला नगर जवाहीरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान लौरिया-बेतिया मुख्य पथ एनएच-727 पर जिरिया बंगाली माई मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के मौला नगर जवाहीरपुर निवासी साहिल मियां(13), सुंदर कुमार (22) और याकूब आलम (23) के रूप में हुई है. तीनों आपस में दोस्त थे और बिजबनिया चौक पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे.

एक बाइक, तीन दोस्त और खौफनाक हाद सातीनों की मौत

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदाता से मिला रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाकर उसके परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकता है। आज बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों का रक्तदान, देहदान और अंगदान के लिए आगे आना सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्व की प्रेरणादायी मिसाल है। ये बातें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन, रक्तदान महाकुंभ एवं वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान एक हजार से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

एक हजार से अधिक महिलाओं ने किया रक्तदान: गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम लोखाड़ा में एक महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का खून से लथपथ शव उसके घर से करीब 300 मीटर दूर ग्राम लोखाड़ा में मिला। महिला का पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया हुआ है और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने महिला पर हमला कर दिया और पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस, FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर बरामद किया है। हत्या की वजह और आरोपी का अभी पता नहीं चला है। यह मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

कोरबा में महिला की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे। दुकानदार ने पैसे देने से मना किया तो युवक दुकान के अंदर घुस गया। जेब से धारदार हथियार निकाला और दुकानदार को डराने लगा। इसके बाद काउंटर में रखे 500 रुपए उठाए और हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर वहां से भाग गया।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से धारदार हथियार और 300 रुपए बरामद किए गए हैं। यह घटना खुर्सीपार के गौतम नगर चौक की है।विवाद की शुरुआत सिर्फ 200 रुपए से हुई थी। आरोपी ने पहले शराब पीने के लिए यही रकम मांगी थी। रुपए नहीं मिलने पर उसने दुकान में घुसकर हथियार दिखाया और काउंटर से 500 रुपए उठा लिए। पुलिस ने आरोपी एन गोपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

200 रुपए नहीं दिए तो दुकान में घुसकर लूटा:हथियार दिखाकर 500 रुपए उठाए
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments