Homeछत्तीसगढ़भठागांव सब्जी बाजार में हंगामा, निगम टीम से मारपीट का आरोप

भठागांव सब्जी बाजार में हंगामा, निगम टीम से मारपीट का आरोप

सब्जी बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से व्यापारियों का विवाद

रायपुर भठागांव सब्जी बाजार में कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम बाजार हटाने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान व्यापारियों और निगम कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई।

घटना में नगर निगम के चार-पांच कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है। वहीं, विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल मारपीट की घटना के कारणों और घायल कर्मचारियों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments