Homeछत्तीसगढ़धमतरी में सड़क पार करते दिखे नर-मादा तेंदुए, CCTV में कैद

धमतरी में सड़क पार करते दिखे नर-मादा तेंदुए, CCTV में कैद

कोटाभरी-भरारी मार्ग पर तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत

धमतरी जिले के कोटाभरी-भरारी मार्ग पर नर और मादा तेंदुए दिखाई देने का मामला सामने आया है। दोनों तेंदुए सड़क पार करते हुए वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हुए हैं। फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में तेंदुओं की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलने और जंगल या सुनसान इलाकों की ओर जाने से बचने की अपील की गई है।

वन विभाग तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments