छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल के काफिले पर हमला हुआ है। बघेल सोमवार को नागांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि समागुड़ी के बरमा इलाके में BJP कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और गो बैक के नारे लगाए। इससे स्थिति बिगड़ गई।भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने भूपेश बघेल की गाड़ी पर पत्थरों और बोतलों से हमला कर दिया। बघेल के साथ असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, धुबरी सांसद रकीबुल हुसैन और कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा मौजूद थे।घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूपेश बघेल और गौरव गोगोई पूरी तरह सुरक्षित हैं। पार्टी ने मांग की है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, बोतलें फेंकी
बलौदाबाजार। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। कार्रवाई छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत की गई है।जिला बदर किए गए लोगों में पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव भागवत थवाईत, उनके पिता संतोष थवाईत तथा करही बाजार निवासी संतोष अनजान शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार, इन लोगों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है.जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
तीन आदतन अपराधी जिला बदर, पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव भागवत थवाईत भी शामिल
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ईजमाईट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी और एबिक्स समूह के अध्यक्ष विकास गर्ग समेत आरोपियों के खिलाफ रायपुर की विशेष PMLA अदालत में आरोपपत्र पेश किया है। ED की ओर से दाखिल पांचवीं पूरक चार्जशीट में 42 आरोपियों और कंपनियों को नामजद किए जाने की बात सामने आई है।ED के अनुसार, निशांत पिट्टी पर आरोप है कि उन्होंने विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (FPI) के नाम पर कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी से प्राप्त राशि को इक्विटी बाजार में लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई। जांच एजेंसी ने पिट्टी के करीब 59.60 करोड़ रुपए मूल्य के डीमैट शेयरों को भी अनंतिम रूप से कुर्क किया है और इन शेयरों को अपराध से अर्जित आय बताते हुए जब्ती की अनुमति मांगी है।
महादेव सट्टेबाजी मामले में विकास गर्ग और निशांत पिट्टी के खिलाफ चार्जशीट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 8 विषयों में कुल 854 व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है।जारी विज्ञापन के अनुसार कुल रिक्त पदों में 424 पद ई-संवर्ग और 430 पद टी-संवर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर भर्ती संबंधित विषयों के लिए की जाएगी।लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती से संबंधित जानकारी जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने को कहा है। भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन की अंतिम तिथि, विषयवार पदों और अन्य शर्तों की जानकारी विज्ञापन में दी गई है।
: 854 व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी
रायपुर। कस्टम मिलिंग की प्रोत्साहन राशि में कथित घोटाले से जुड़े मामले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है। ईडी ने राज्य सरकार से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान की कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को दी गई विशेष प्रोत्साहन राशि से संबंधित जानकारी मांगी है। राज्य सरकार की ओर से ईडी को करीब 350 पन्नों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, 2021-22 में राइस मिलर्स को दी जाने वाली विशेष प्रोत्साहन राशि 40 रुपए से बढ़ाकर 120 रुपए प्रति क्विंटल किए जाने के फैसले से जुड़े दस्तावेज और प्रक्रिया की जानकारी ईडी ने मांगी है। जांच का एक प्रमुख बिंदु इस राशि में की गई 80 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि बताया जा रहा है।मामले में आरोप है कि बढ़ाई गई प्रोत्साहन राशि में से 20 रुपए प्रति क्विंटल की दो किस्तों में कुल 40 रुपए राइस मिलर्स से कथित तौर पर वसूले गए। इस पूरे प्रकरण में करीब 140 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का आरोप लगाया गया है।इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा भी की जा रही है। प्रकरण में कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलर चंद्राकर को आरोपी बनाए जाने की जानकारी है। इसके अलावा अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज होने की बात सामने आई है।
कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि मामले में ईडी ने मांगी जानकारी,
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। इसके बाद आरोपी पत्नी को बीमार बताकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला मायके से तीज मनाकर ससुराल पहुंची थी। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट में मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या से होने की बात सामने आई। इस मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धमधा थाना क्षेत्र अगर गांव का है।जानकारी के अनुसार, अन्नू खांडे (24) जामुल थाना क्षेत्र के टेकापार गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी त्रिलोक खांडे (26) से वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों की करीब 5 साल की एक बेटी भी है।अन्नू और त्रिलोक के बीच पिछले करीब 5 साल से लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि करीब 6 महीने पहले अन्नू ने पति के खिलाफ जामुल थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
कैरेक्टर पर शक, गला दबाकर पत्नी की हत्या:बीमार बताकर अस्पताल ले गया
।त्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाने वाले गुरुजी ने नाबालिग छात्रा से लगातार एक साल तक शारीरिक शोषण करने करता रहा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पीड़िता को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को प्रार्थी ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सलका निवासी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता उसकी नाबालिग भतीजी के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी पीड़िता के अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

