कोरबा। वाटरफॉल में नहाने गए एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण का शव शुक्रवार को वाटरफॉल से करीब 200 मीटर दूर 30 फीट नीचे गड्ढे में फंसा हुआ मिला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण गुरुवार शाम को वाटरफॉल में नहाने गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया।
शुक्रवार को तलाश के दौरान वाटरफॉल से कुछ दूरी पर गड्ढे में शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

