आपसी विवाद में युवक की जान गई, आरोपी पुलिस हिरासत में; घटना से इलाके में मचा हड़कंप
बिलासपुर। गणेश उत्सव के बीच बिलासपुर में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गणेश पंडाल के पास एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। त्योहार के दौरान गणेश पंडाल के पास हुई हत्या की घटना से क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। मामले में आगे की जांच और पूछताछ के बाद वारदात की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।

