Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। FTSC पॉक्सो कोर्ट ने 17 महीने बाद बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी चाचा को दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है। कोर्ट का यह फैसला बच्चियों के खिलाफ जघन्य अपराध के मामलों में सख्त संदेश माना जा रहा हैआपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह पूरा मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। यहां 6 अप्रैल 2025 को नवरात्र के दौरान बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी। इसके बाद मासूम लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की थी। तलाशी के दौरान बच्ची का शव घर के पास खड़ी एक बंद कार से बरामद किया गया था।

मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले चाचा को सजा-ए-मौत,

उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक मुर्दा सड़क के गड्डो के झटको से जिंदा हो गया. परिवार शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था. तभी रास्ते में एंबुलेंस एक बड़े गड्ढे में उछली और झटका लगा उसके बाद शख्स की सांस चलने लगी. और उन्होंने आंखें खोल दी. राम नाम के शख्स की डॉक्टर ने कितनी फेल होने और दो बार हार्ट अटैक के बाद उन्हें मृत्यु घोषित किया था. परिवार ने अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम सेवा समिति से गाड़ी भी बुक की और उसे श्मशान घाट ले जा रहे थे श्यामपुर रेलवे फाटक के पास जब शव यात्रा पहुंची तो एंबुलेंस का एक पहिया गड्ढे में चला गया और तेज झटके के बाद राम की सांस चलनी शुरू हो गई और उन्हें आंखें भी खोली अब उसे ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

सड़क के गड्डो के झटको से जिंदा हुआ मुर्दा.

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सीआईएसएफ कैंप में राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के वास्तविक कारणों का पता फिलहाल जांच के बाद ही चल सकेगा।जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को बचेली स्थित सीआईएसएफ कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया, निवासी अहिल्यानगर, महाराष्ट्र, अपनी एके-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान राइफल से अचानक दो राउंड फायर हो गए। इनमें से एक गोली प्रधान आरक्षक को लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

छत्तीसगढ़: सफाई के दौरान एके-47 से अचानक चली दो गोलियां;मौत

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक कंप्यूटर सेंटर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक एक छात्रा के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत करता दिखाई दे रहा है. आरोप है कि क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोक लिया था. इसी दौरान छात्रा का भाई कुछ दोस्तों के साथ सेंटर पहुंच गया और शिक्षक को किस करते हुए पकड़ लिया.मामला गोरखपुर जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का बताया जा रहा है.यहां करीब 40 लड़के-लड़कियां कंप्यूटर सीखते हैं. बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने एक छात्रा को रोक लिया. आरोप है कि इसी दौरान वह उसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार कर रहा था.

छात्रा को Kiss करते रंगे हाथ पकड़ा गया टीचर,

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नवागांव में धर्मांतरित महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों और समाज के लोगों ने परिवार पर धर्म परिवर्तन कर गांव की परंपराओं से अलग रहने का आरोप लगाया। कई घंटे चली बैठक के बाद परिवार ने समाज के साथ रहने और महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।इसके बाद ग्रामीणों ने परिवार के सदस्यों के पैर धोए। गंगाजल पिलाया गया, तुलसी पत्र खिलाया गया और तिलक लगाकर प्रसाद बांटा गया। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।मृतिका पियन साहू (55) के भाई उमेश साहू ने बताया कि उनका परिवार करीब 8 साल से ईसाई मिशनरी से जुड़ा था। अब परिवार ने आगे समाज के साथ रहने की बात कही है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

परिवार का शुद्धिकरण, पैर धोए, गंगाजल छिड़का, तुलसी पत्र खिलाया,VIDEO

राजधानी रायपुर सहित आसपास के सभी गावों एवं शहरो में पोला तिहारपारंपरिक उत्सव की रौनक देखने को मिली। रायपुर के ऐतिहासिक रामसागर पारा मेन रोड में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के संरक्षण में छत्तीसगढ़ पारंपरिक पोरा तिहार उत्सव समिति और क्षेत्रवासियों ने आयोजन किया।वहीं डुंडा में छत्तीसगढ़ बजरंग दल की ओर से बैल दौड़ कराई गई। दोनों जगह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और बच्चे पहुंचे। बैलों की सजावट और दौड़ के बीच पोला की पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिली।तिल्दा नेवरा में पोला पर्व हर्षोल्लाह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया .बच्चों ने मिट्टी से बैल नंद खिलौने और विभिन्न प्रकार के बर्तन बनाकर ग्रामीण एवं कृषि संस्कृति को जीवंत कर दिया. इस अवसर पर गांव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए महिलाओं ने सज धज कर सामूहिक रूप से पर्व मनाया.नेवरा गोवर्धन परा ,तिल्दा बस्ती ,ससहोली में पूरा पटकने की परंपरा के साथ सुआ नृत्य और फुगड़ी जैसे आयोजन हुए

पोला तिहार की धूम, रामसागर पारा-डुंडा में बैल दौड़…

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पा सेंटर की जांच के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने का दावा किया है। मामले में स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) 1956 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने इशवा लग्जरी स्पा सेंटर में रेड की। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं। पूछताछ में यह भी सामने आया कि स्पा सेंटर में अन्य राज्यों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था।पुलिस के मुताबिक स्पा में काम करने वाली युवतियों ने पूछताछ के दौरान संचालक और मैनेजर पर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं।

स्पा सेंटर में पुलिस की दबिश, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

छत्तीसगढ़ सरकार ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी।सीएम के साथ राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रमेश बैस, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवा रायपुर के जोरा माल में हनुमान अंश फिल्म देखी और इसकी सराहना की।

छत्तीसगढ़ में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टैक्स फ्री,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments