Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान 170 साल पुरानी खड़े हनुमान जी की प्रतिमा 2 दिन बाद भी नहीं हिली. हिंदू संगठनों ने की महाआरती, धर्म और अध्यात्म की नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के बीच एक बेहद अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है. कंठाल से छत्री चौक (बड़ा सराफा) मार्ग पर स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को नए स्थान पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन और इंजीनियरों की टीम पिछले दो दिनों से जुटी हुई है, लेकिन तमाम आधुनिक तकनीकों के बावजूद हनुमान जी की प्रतिमा अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई है.प्रतिमा न हटने के कारण प्रशासन ने फिलहाल सुरक्षा के लिए वहां टेंट लगा दिया है, जहां गजानन और हनुमान जी की कृपा से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है.

इंजीनियर हारे, तकनीक फेल!170 साल पुरानी हनुमान प्रतिमानही हिली

रायपुर छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार देने की तैयारी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में कुल 240 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने बताया कि ई-बस सेवा के लिए आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्य मार्च 2027 से पहले पूरा करने और इसके बाद ई-बसों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि नागरिकों को जल्द इसका लाभ मिल सके।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ई-बस सेवा शुरू होने से नागरिकों को आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यह पहल शहरों में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
छत्तीसगढ़ के चार प्रमुख शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें,

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
तीनों की नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत की गई है। नियुक्ति संबंधी आदेश के अनुसार, तीनों न्यायाधीश अपने पदभार ग्रहण करने की तारीख से पद पर प्रभावी होंगे।
हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति से न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति

रायपुर मंत्रालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के 72 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।जारी आदेश के मुताबिक 33 वरिष्ठ सचिवालय सहायकों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 21 सहायक अनुभाग अधिकारी प्रमोट होकर अनुभाग अधिकारी बनाए गए हैं।इसके अलावा 10 अनुभाग अधिकारियों को अवर सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। वहीं एक उप सचिव को पदोन्नत कर संयुक्त सचिव बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश के बाद मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

रायपुर:मंत्रालय कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

छत्तीसगढ़ के मंत्री दयालदास बघेल के सारंगढ़ आगमन पर विश्राम गृह परिसर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। सुरक्षा कर्मी पर कथित बदसलूकी का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे विश्राम गृह के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता के धरने पर बैठने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंच गए, जिससे परिसर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, बाद में भाजपा जिला अध्यक्ष की पहल से दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और विवाद शांत हो गया।मंत्री के सारंगढ़ पहुंचने के दौरान विश्राम गृह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इस दौरान भाजपा नेताओं और सुरक्षा कर्मी के बीच कहासुनी हो गई। हरिनाथ खूंटे ने आरोप लगाया कि सुरक्षा कर्मी ने उनसे अभद्र व्यवहार किया है।

छत्तीसगढ़: मंत्री के सामने सुरक्षा कर्मी से भिड़े भाजपा नेता,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 8 सितंबर 2026 को सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की 50 छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना को गंभीरता से लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में लंबे समय से समस्याएं बने रहने और छात्राओं को अपनी बात रखने के लिए पैदल निकलने की स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चियों को अपनी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यालय से पैदल निकलना पड़े, यह स्थिति किसी भी तरह स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने कलेक्टर को पूरे प्रकरण की जांच कर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने को भी कहा।

सरगुजा में 50 छात्राओं के पैदल मार्च पर सीएम साय सख्त,

कोरबा के पोड़ी उपरोड़ा के 100 सीटर कन्या छात्रावास में छात्राओं से मालिश और घरेलू काम करवाने छात्राओं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है , अधीक्षिका के अनुचित व्यवहार और प्रताड़ना की शिकायत छात्राओंने शिक्षा विभाग से की थी .मेल को गंभीरता से लिया गय । मामले की जांच के बाद छात्रावास अधीक्षिका शारदा नेताम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन आदेश संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी किया गया है।शारदा नेताम का मूल पद सहायक शिक्षक एलबी का है और वे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में पदस्थ हैं। प्रतिनियुक्ति पर वे पोड़ी उपरोड़ा स्थित कन्या छात्रावास की अधीक्षिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

कोरबा;छात्राओं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में एडमिट बच्चे को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाने का आरोप लगा है। तब से सुस्त और नींद में है। बच्चे के पिता ने कलेक्टर से इसकी शिकायत कर जांच की मांग की। जिसके बाद सीएमएचओ ने शिकायत की जांच कराई, तो अस्पताल के फार्मेसी में उसी बैच के 3 एक्सपायरी इंजेक्शन वायल मिले हैं। जिसे बच्चे को लगाया गया था। सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर निवासी शम्स खान ने सिद्धार्थ हॉस्पिटल में एडमिट बेटे उमैर खान (3.6 साल) को एक्सपायर्ड इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को उमैर खान को सिद्धार्थ हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
डॉक्टर वैभव जायसवाल के लिखे पर्ची के आधार पर बच्चे को Amikacin 250mg इंजेक्शन लगाया गया। अगले दिन 7 सितंबर 2026 को इंजेक्शन की शीशी की जांच करने पर बैच नंबर L-24E-5B, निर्माण तारीख 05-2024 और एक्सपायरी तिथि 04-2026 लिखा मिला।

पिता बोले- डॉक्टर ने बच्चे को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments