रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन बुधवार को रायपुर पहुंच गए हैं। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका सहित जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति यहां एम्स रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में वे विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगे। एम्स का तृतीय दीक्षांत समारोह आज 2 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है।
एयरपोर्ट से उपराष्ट्रपति सीधे एम्स के लिए रवाना हुए, जहां सुबह करीब 11 बजे दीक्षांत समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम है।

