Homeछत्तीसगढ़अंबिकापुर: टूटे बिजली तार की चपेट में आया 7 साल का बच्चा,...

अंबिकापुर: टूटे बिजली तार की चपेट में आया 7 साल का बच्चा, करंट लगने से मौत

अंबिकापुर। शहर के नमना कला इलाके में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 7 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क पर गिरे टूटे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि टूटे तार की सूचना के बावजूद समय रहते उसे दुरुस्त नहीं किया गया, जिसकी वजह से मासूम की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों और बिजली के टूटे तार से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments