रायपुर। राजधानी में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शातिर ठग ने खुद को एक बड़े शोरूम का मालिक बताकर SBI बैंक की मैनेजर से करीब 5 लाख रुपये की ठगी कर ली।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बैंक मैनेजर से संपर्क कर खुद को शोरूम संचालक बताया और FD में निवेश कराने का झांसा दिया। आरोपी ने भरोसा जीतने के बाद मैनेजर से करीब 5 लाख रुपये हासिल कर लिए। रकम लेने के बाद आरोपी का रवैया बदल गया और संपर्क से बचने लगा।
मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की पहचान और ठगी के तरीके की पड़ताल कर रही है। बैंकिंग सिस्टम की जानकारी रखने वाली बैंक मैनेजर को ही अपने जाल में फंसाने का यह मामला अब चर्चा में है।सवाल ये है—जब बैंक मैनेजर ही ठग के जाल में फंस गई, तो आम ग्राहक कितने सुरक्षित हैं?

