Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

बिलासपुर के जंगली इलाकों में बाघिन के हमले से दहशत फैल गई है। तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में जंगल से लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। हमले में धर्मजीत लहरे नामक युवक की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि ग्रामीण जंगल में लकड़ी जुटा रहे थे, तभी बाघिन ने अचानक झपट्टा मारा और धर्मजीत को जंगल के भीतर खींच ले गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी शुरू कर युवक की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद युवक का शव जंगल से बरामद किया गया।घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, इलाके में बाघिन के मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत है।

तखतपुर के जंगल में बाघिन के हमले से  युवक की मौत,

रायपुर रक्षाबंधन से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज  जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय डौण्डीलोहारा से प्रदेश की 67 लाख से अधिक महिला हितग्राहियों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। वाली इस राशि से महिला हितग्राहियों को आर्थिक सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री के डौण्डीलोहारा कार्यक्रम के दौरान राशि का ऑनलाइन अंतरण किया जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को नियमित रूप से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।सरकार की ओर से 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जाएगी।

राखी से पहले महतारी वंदन की 31वीं किस्त आज

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी पर उन्हें खुलेआम धमकी देने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने दावा किया कि एक सरकारीकार्यालय में बैठे शुभेंदु अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि ममता अपने घर से बाहर भी न निकल सकें.’ उन्होंने इसे भारतीय राजनीति का गिरता हुआ स्तर बताते हुए राष्ट्रपति और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से सवाल किया है. ममता बेनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारतीय राजनीति में एक नया निचला स्तर. शुभेंदु अधिकारी ने सरकारी कार्यालय में बैठे हुए मुझे खुलेआम.धमकी दी है और सार्वजनिक रूप से कहा है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि मैं अपने घर से भी बाहर न निकल सकूं

सीएम शुभेंदु ने ममता को घर में नजरबंद करने दी धमकी

भिलाई में स्टेट GST की टीम ने सोमवार को हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू के ठिकानों पर छापा मारा है। दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच अधिकारियों की टीम कंपनी के गोदाम और ऑफिस पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि एक टीम बलौदाबाजार स्थित कंपनी के यार्ड में भी पहुंची है। 24 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग जगहों पर जांच कर रहे हैं। टीम कंपनी के दस्तावेज, कारोबारी रिकॉर्ड और दूसरे जरूरी कागजातों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि इंद्रजीत सिंह छोटू हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर हैं। कंपनी के पास 1500 से ज्यादा ट्रक होने की जानकारी है।

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर GST की रेड

रायपुर राजधानी रायपुर में महिलाओं और बच्चों के गले से चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन पुलिस ने गैंग की दो महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदनी राजपूत और सानिया मरकाम के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाएं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सवारी रिक्शा में सवारी बनकर बैठती थीं और मौका मिलते ही महिलाओं व बच्चों के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो जाती थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पड़ोसी राज्यों में फरार हो जाती थीं। गैंग ने रायपुर में किराए का मकान लेकर अपना ठिकाना बनाया हुआ था। 18 चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात, 9,700 रुपये नगद, 5 मोबाइल फोन और एक एक्टिवा बरामद की गई है।

रायपुर: अंतरराज्यीय चेन स्नेचिंग गैंग का खुलासा, दो महिलाएं गिरफ्तार

गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये कीमत का 4 क्विंटल गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन निश्चय” के तहत देवभोग पुलिस ने की है।पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में महाराष्ट्र और ओडिशा के 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर ट्रक के जरिए गांजे की बड़ी खेप ले जा रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

गरियाबंद:तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 क्विंटल गांजा जब्त

कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मी ने सुपरवाइजर के कहने पर भ्रूण को पन्नी में पैक कर छत पर रखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम और सीसीटीवी जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।सफाई कर्मी पी. चिना ने बताया कि  सुबह वह अस्पताल के बाथरूम की सफाई करने पहुंचा था। वहां तेज बदबू आ रही थी। अंदर जाकर देखने पर उसे भ्रूण पड़ा मिला। उसने तत्काल इसकी जानकारी सुपरवाइजर पवन कुमार साहू को दी।चिना के मुताबिक, सुपरवाइजर ने उसे भ्रूण को पन्नी में पैक कर छत पर रखने के लिए कहा। भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र के एक गुड़ प्लांट में काम करने के दौरान लखीमपुर खीरी निवासी युवक के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। 21 अगस्त को युवक अचानक खौलते हुए गुड़ की कढ़ाई में गिर गया। हादसे के बाद साथी मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे का CCTV वीडियो अब सामने आया है, जिसमें युवक के कढ़ाई में गिरने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी दिखाई दे रही है। रिपोर्टों के मुताबिक युवक करीब एक मिनट तक कढ़ाई में फंसा रहा, जिसके बाद साथियों ने उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक लखीमपुर खीरी के ईसानगर क्षेत्र के मूड़ी गांव का रहने वाला था और करीब चार महीने पहले मजदूरी के लिए महाराष्ट्र गया था। 
गुड़ प्लांट में दर्दनाक हादसा, खौलती कढ़ाई में गिरा  युवक;  मौत
मध्य प्रदेश में उज्जैन का एक सरकारी कार्यालय कामकाज के बजाय अजीबोगरीब तरीके से मनाए गए जन्मदिन के जश्न की वजह से चर्चा में आ गया. इससे विभागीय व्यवस्था और कार्यालय की गरिमा पर सवाल खड़े हो गए हैं. उज्जैन के वल्लभनगर जोन स्थित मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में सहायक यंत्री रविकांत मालवीय का जन्मदिन कथित तौर पर धूमधाम से मनाया गया. समारोह का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में इंजीनियर साहब हाथी पर सवार होकर ऑफिस आते दिख रहे हैं, जबकि हाथी-हाथी के आगे-आगे ढोल-नंगाड़े बजाने वाले चल रहे हैं
. साहब का ‘शाही’ अंदाज, हाथी पर सवार होकर पहुंचे दफ्तर,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से भाजपा का दो दिवसीय महामंथन शुरू हो रहा है। बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्षों और विभिन्न पदाधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। दो दिनों तक चलने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के कामकाज की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।बैठक  को भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से अहम माना जा रहा है। जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर पदाधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा।बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा और आगे की कार्ययोजना पर मंथन होने की संभावना है।जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा।
रायपुर में होने वाले इस दो दिवसीय मंथन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक गलियारों की नजरें टिकी हैं। बैठक से निकलने वाले फैसलों और आगामी संगठनात्मक रोडमैप को भाजपा की आगे की रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रायपुर में आज से दो दिवसीय भाजका महामंथन, पा

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments