Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पुलिस की गंभीर लापरवाही की मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 7 में एक महिला ने घर के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आरोप है कि मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने देविका साहू को मृत समझकर कमरे में ताला लगा दिया। पंचनामा की कार्रवाई के लिए बाद में लौटने की बात कहकर चली गई।इस दौरान परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया गया। करीब 2 घंटे बाद पुलिस दोबारा मौके पर पहुंची और कमरे का ताला खोला तो महिला की सांसें चल रही थीं। परिजन महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ICU में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गुस्साए घरवालों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं लापरवाही के आरोपों पर पुलिस की ओर से भी बयान सामने नहीं आया है।

महिला को मृत बताकर पुलिस ने कमरे में लगाया ताला

विशाखापट्‌टनम में गुरुवार को टीचर की पिटाई से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। CCTV में नजर आया कि पिटाई के बाद बच्चा टीचर की गोद में ही गिर पड़ा। परिजन का आरोप है कि टीचर की पिटाई से बच्चे को दहशत में हार्ट अटैक आ गया।यह पूरी घटना क्लासरूम में लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि टीचर ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और थप्पड़ मारा।रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक प्रणय तेजा लिटिल गार्डन्स स्कूल के UKG में पढ़ता था। टीचर की गोद में गिरने के बाद बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टीचर ने थप्पड़ मारा, बच्चा गोद में गिरा, दम तोड़ा

रायपुर में सड़क हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस ने स्कूटी सवार पिता और उसके 3 साल के बेटे को टक्कर मार दी।टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई और बस ड्राइवर उसे 15 फीट तक घसीटता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद हादसे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। घटना पचपेड़ी नाका से संतोषीनगर जाने वाली सर्विस रोड की है। चहल ट्रांसपोर्ट की यात्री बस सर्विस रोड से रिंग रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार गौतम पठानी अपने 3 साल के बेटे के साथ वहां से गुजर रहे थे। अचानक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

स्कूटी सवार बाप-बेटे को बस ड्राइवर ने मारी टक्कर,

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की बिलासपुर बेंच ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिवंगत शासकीय कर्मचारी की विधवा यदि नियुक्ति के लिए पात्र है, तो उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसी स्थिति में परिवार का कोई अन्य सदस्य अनुकंपा नियुक्ति पर अपना दावा नहीं कर सकता।मामला रायपुर के गुढियारी क्षेत्र का है। दिवंगत शासकीय कर्मचारी की बहन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए दावा किया था। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा कि पात्र विधवा के रहते किसी अन्य आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं दिया जा सकता।कोर्ट का यह आदेश अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिलासपुर HC का फैसला: अनुकंपा नियुक्ति में विधवा को प्राथमिकता

भोपाल में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाली महिला गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र की रहने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाती थीं और मौका मिलते ही मंगलसूत्र छीनकर फरार हो जाती थीं।मंगल मार्केट में भी एक महिला के साथ इसी तरह मंगलसूत्र लूट की वारदात हुई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र बरामद किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने भोपाल में कितनी वारदातों को अंजाम दिया है और इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

भोपाल: लुटेरी महिला गैंग का पर्दाफाश,दो महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित परीक्षा को निरस्त कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति पूरे मामले की जांच करेगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिया है।

रायपुर कृषि विवि में पेपर लीक, परीक्षा निरस्त

अंबिकापुर में हॉस्टल निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था। इसी दौरान दोनों बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूब गए।हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिरकार निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को खुला क्यों छोड़ा गया

हॉस्टल निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में डूबे दो बच्चे

बलौदाबाजार जिले में 65 वर्षीय वृद्ध की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को महासमुंद क्षेत्र से हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने रुपये मांगने पर वृद्ध के इनकार करने से नाराज होकर धारदार हथियार गुप्ती से हमला कर दिया था।घटना 18 अगस्त की शाम ग्राम मुडियाडीह-खैंदा मेनरोड पर हुई। 65 वर्षीय केजराम ध्रुव शाम करीब 5 बजे दूध बेचने के लिए घर से निकले थे। कुछ समय बाद उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे।
बलौदाबाजार में दूध बेचने गए वृद्ध की गुप्ती से हत्या
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments