Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में ‘लव यू केजरीवाल’ के नारों के बीच मना जन्मदिन, 29...

तिल्दा-नेवरा में ‘लव यू केजरीवाल’ के नारों के बीच मना जन्मदिन, 29 मरीजों को मिला निःशुल्क इलाज

तिल्दा-नेवरा। आम आदमी पार्टी की स्थानीय इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन ‘लव यू केजरीवाल’ के नारों के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन सोमवार के बजाय रविवार को किया गया।

शिविर के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया। बलौदाबाजार विधानसभा के मुख्य कार्यकर्ता कमल महान ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कि वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी क्यों जरूरी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच यदि लोगों को शिक्षा और इलाज जैसी मूलभूत सुविधाएं निःशुल्क मिलें, तो यह उनके लिए बड़ी राहत होगी।

कमल महान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का मानना है कि सरकारों के पास पैसों की कमी नहीं, बल्कि काम करने की नीयत की कमी है। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी लगातार जनसेवा के कार्य कर रही है।

शिविर में चिकित्सक डॉ. राजकुमार सोनी ने 29 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह डहरिया, दिलीप फेकर, भरत सिंह चौहान, डॉ. सहदेव डांडेकर, विधानसभा प्रभारी जसपाल जांगड़े, सुनील श्रीवास्तव, लच्छी राम पाल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments