देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है. कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. PM मोदी ने लाल किले से कहा कि बड़े सपने सोच को विस्तार देते हैं. 2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे.PM ने कहा इस साल का यह आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है.पहली बार लाल किले के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् को औपचारिक रूप से गाया गया. समारोह में देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और उम्मीदों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और यह भी दिखाया जा रहा है कि युवा पीढ़ी किस तरह भारत को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के सफर में योगदान दे रही है.
PM ने लाल किला की प्राचीर में फहराया तिरंगा
राजधानी रायपुर में एम्स अस्पताल के सामने एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामलें में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। घटना आमानाका थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उदया सोसायटी, टाटीबंध निवासी परमप्रीत सिंह के रूप में हुई है।आमानाका पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को महोबा बाजार निवासी परमप्रीत सिंह एम्स के पास से गुजर रहा था। इस दौरान उसने अपनी प्रेमिका को उसके दोस्त भरत मंगनानी के साथ देखा। परमप्रीत और उसकी प्रेमिका का विवाद हुआ, तो युवती अपने दोस्त भरत मंगनानी के साथ जाने लगी।
रायपुर में प्रेमिका के दोस्त ने ब्वॉयफ्रेंड को कुचला…VIDEO
राजस्थान के बालोतरा में देश की सबसे हाईटेक हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (HPCL) की रिफाइनरी में एक बार फिर आग लग गई। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में ऑयल रिसाव हो रहा था, जहां चिंगारी के बाद आग लग गई।हालांकि आग लगते ही रिफाइनरी का फायर सिस्टम एक्टिव हो गया और सायरन भी बजने लगे। धुआं उठने पर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस रिफाइनरी का उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था। इससे पहले रिफाइनरी में 20 अप्रैल को यहां आग लग गई थी। आग की वजह से 21 अप्रैल को होने वाला उद्घाटन टल गया था। इसके बाद 4 जुलाई को पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।
राजस्थान की HPCL रिफाइनरी में फिर आग लगी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मस्जिदों-दरगाहों में ध्वजारोहण किया गया । और राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया गया । दरअसल छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने इसे लेकर आदेश जारी किया था । बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा था कि ऐसा आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। जो लोग तिरंगे का सम्मान नहीं करते, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है और ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए।इस संबंध में जारी पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों का हवाला दिया गया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि 15 अगस्त को सभी मस्जिदों और मदरसों में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया जाए। वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
छत्तीसगढ़ की मस्जिदों-दरगाहों मे फहराया गया ध्वज.
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने 7 मवेशियों को रौंद दिया, हादसे में 6 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप घायल है। इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई और मवेशियों के रहने की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।इधर, कोरबा में भी देर रात 17 गोवंश अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में 7 की जान चली गई, जबकि 10 की हालत गंभीर है। वहीं, गौसेवक और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।
छत्तीसगढ़ में 24 मवेशियों को कुचला, 13 की मौत
राजधानी रायपुर में लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद अपना गला काटने की कोशिश की है। शुक्रवार को झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में युवती की लाश मिली है। उसी होटल के कमरे में एक लड़का खून से लथपथ मिला है, जिसकी हालत गंभीर है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।शुक्रवार को काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि कमरे से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। मर्डर की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वाराणसी के मोहावन का रहने वाला है। वहीं युवती रिमन मंडावी छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र देकर चेक-इन किया था।
रायपुर-लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद का गला काटा
आमतौर पर आपने दौड़, डांस, सिंगिंग या खाने-पीने की प्रतियोगिताओं के बारे में खूब सुना होगा. लेकिन क्या आपने कभी ऐसी प्रतियोगिता के बारे में सुना है, जिसमें जीतने के लिए सूअर की तरह आवाज निकालनी पड़ती है? फ्रांस के एक छोटे से गांव में हर साल कुछ ऐसा ही अनोखा मुकाबला होता है,जहां प्रतियोगी अपनी आवाज से सूअर की हूबहू नकल करने की कोशिश करते हैं. इस फेस्टिवल के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. . इसमें लोग हाथ में माइक लिए सूअर जैसी आवाज निकालते दिखाई दे रहा हैं. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इसमें लोगों को सूअर के गुर्राने और चीखने की अजीबोगरीब आवाजें निकालनी होती है.
सूअर की आवाज निकालने का कॉम्पिटिशन..
देश और दुनिया में एक ओर शिक्षा एआई के दौर तक पहुंच चुकी है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर के कई हिस्सों में सही मायने में शिक्षा अब जाकर पहुंची है। बस्तर के जिन इलाकों में कभी नक्सलवाद के खौफ ने शिक्षा की राह रोक दी थी, वहां अब बदलाव की नई तस्वीर दिखाई देने लगी है।स्कूलों में फिर से बच्चों की आवाज गूंज रही है, शिक्षक पहुंच रहे हैं और गांवों में पढ़ाई का माहौल बन रहा है। 31 मार्च 2026 के बाद नक्सल प्रभाव खत्म होने के साथ बीजापुर और नारायणपुर के उन इलाकों में शिक्षा व्यवस्था दोबारा खड़ी की जा रही है, जहां वर्षों से स्कूल बंद थे। दोनों जिलों में कुल 52 स्कूल फिर से संचालित किए गए हैं और इनमें 1375 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें बीजापुर के 38 स्कूलों में करीब 1100 और नारायणपुर के 14 स्कूलों में 275 बच्चे अध्ययनरत हैं।
21 साल बाद बजी स्कूल की घंटी:

