Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर ठगी के मामले में हवाला के जरिए 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा है। हरियाणा के रहने वाले शिकायतकर्ता ने CBI कोर्ट दिल्ली में परिवाद दायर किया है। इसके अलावा कोर्ट को व्हाट्सऐप चैट और ऑडियो क्लीप भी सौंपा गया है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अंबिकापुर साइबर सेल में पदस्थ ASI प्रवीण कुमार राठौर और कॉन्स्टेबल अंशुल शर्मा के जरिए रिश्वत का सौदा किया गया। आरोप है कि 1 करोड़ की रकम हवाला ऑपरेटरों के जरिए पहुंचाई गई। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ DGP को नोटिस जारी किया गया है।

ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप

अमेरिकी सीनेट ने 86-11 के बहुमत से भारत समेत 5 देशों पर 100% तक का टैरिफ लगाने वाला बिल पास कर दिया है।बिल के मुताबिक भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान पर 100% टैरिफ लगाया जा सकता है। यह बिल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों के समर्थन से लाया गया। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।23 जुलाई को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।इसके तहत रूस के अधिकारियों, शैडो टैंकर बेड़े, केंद्रीय बैंक और सरकारी ऊर्जा परियोजनाओं पर भी प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। पहले बिल के शुरुआती मसौदे में 500% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 100% कर दिया गया।

भारत पर 100% टैरिफ वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास

रायपुर। सोशल मीडिया पर भगवान शिव को लेकर कथित अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद राजधानी रायपुर में तनाव का माहौल देखने को मिला। छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के निवास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।जा रहा है कि अरुण पन्नालाल की सोशल मीडिया आईडी से भगवान शिव के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई थी। पोस्ट के वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया।

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी इलाके में जर्जर और गड्ढों से भरी सड़कें एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार खराब सड़कें एक गर्भवती महिला के लिए बड़ीपरेशानी बन गईं. अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने ऑटो रिक्शा में बच्चे को जन्म दे दिया. घटना के बाद शहर की बदहाल सड़कों को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. भिवंडी के अजमेर नगर इलाके में रहने वाली वर्षा कमलेश यादव को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजन तुरंत ऑटो रिक्शा से भिवंडी उपजिला अस्पताल के लिए रवाना हुए.लेकिन रास्ते में जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और धीमी रफ्तार के कारण वाहन समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सका.कल्याण नाका इलाके में पहुंचने तक महिला की हालत ऐसी हो गई कि ऑटो रिक्शा में ही प्रसव हो गया. वर्षा यादव ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया

अस्पताल पहुंचने से पहले ऑटो में महिला ने दिया बेटे को जन्म,

राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित आडवाणी क्लीनिक में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन बदमाशों ने कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। क्लीनिक में मौजूद बदमाशों को वेट मशीन के ऊपर थूकने से रोका गया, जिससे वे भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने क्लीनिक में जमकर उत्पात मचाया और वाश बेसिन उखाड़कर कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारियों को चोटें आईं और क्लीनिक में भी नुकसान हुआ। पुलिस ने  आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश देने के लिए बदमाशों का जुलूस भी निकाला, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

डॉक्टर के क्लीनिक में युवक के सिर पर वॉशबेसिन उखाड़कर मारा

बिहार के सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नई बिल्डिंग, स्मार्ट क्लास और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के सरकारी दावों के बीच कई जिलों के स्कूल आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। रिपोर्ट के अनुसार सहरसा, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और कैमूर के सरकारी स्कूलों में भवन, शौचालय, स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त कक्षाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई जगह बच्चे पेड़ के नीचे, झोपड़ी और जर्जर टिन शेड में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।सामने आई तस्वीरें सरकारी दावों और वास्तविक स्थिति के बीच बड़े अंतर की ओर इशारा करती हैं।प्रदेश के कई सरकारी स्कूल अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए क्यों तरस रहे हैं।

iबिहार के सरकारी स्कूलों की शर्मनाक तस्वीर!

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने पाटन विधानसभा सीट से 2023 में उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के हाईकोर्ट के फैसले में दखल नहीं दिया।हालांकि, शीर्ष अदालत ने कहा कि बघेल सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के चुनाव न्यायाधिकरण के समक्ष अपने सभी तर्क और दलीलें रखने के लिए स्वतंत्र हैं।अदालत ने स्पष्ट किया कि उनकी चुनौती खारिज किए जाने से चुनाव न्यायाधिकरण के समक्ष कार्यवाही के दौरान सभी बिंदुओं और दलीलों को उठाने के उनके अधिकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
पाटन सीट पर फंसे भूपेश बघेल! सुप्रीमकोर्ट से राहत नही

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 3 ग्रामीणों की जान लेने वाली मादा भालू की मौत हो गई। 5 अगस्त को लारगांव मरकाटोला में मादा भालू ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया था और फिर उनके शवों को करीब 5 घंटे तक नोचती रही। इस घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने भालू को डंडे से पीटा था।वन विभाग की टीम भालू को  (बेहोश) कर रायपुर ले आई थी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद अब एक नर भालू गांव में घुस आया है। नर भालू ने बीती रात कई घरों के दरवाजे तोड़ने की कोशिश की, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। उसके डर से ग्रामीण न तो अपने खेतों में जा पा रहे हैं और न ही बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की।

3 ग्रामीणों की जान लेने वाली मादा भालू की मौत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments