!नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी आसाराम की अंतरिम मेडिकल बेल पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। इसमें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। याचिका को पेंडिंग रखा।कोर्ट ने कहा- मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नहीं लग रहा है कि अंतरिम जमानत की जरूरत है। आसाराम तबीयत बिगड़ने पर वे दोबारा अंतरिम जमानत की मांग कर सकता है।दरअसल, आसाराम ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत की मांग की थी। इस पर 4 अगस्त को एम्स की ओर से आसाराम की मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई थी। एम्स ने रिपोर्ट में कहा था कि आसाराम को अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं हैजस्टिस एमएस सुंदरश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने इसे एग्जामिन भी किया।

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिली:
ज़रा सोचिए… जहां हम कोबरा का नाम सुनकर ही दूर भागते हैं… वहीं दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग कोबरा के पकौड़े, टिक्के और समोसे बड़े चाव से खाते हैं!”“सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अनोखा बाज़ार दिखाई दे रहा है, जहां कोबरा के मांस से बनी अलग-अलग डिश खुलेआम बिक रही हैं। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी है और ग्राहक इन्हें बड़े स्वाद से खाते नजर आ रहे हैं।”“हालांकि, यह वीडियो किस देश और किस शहर का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच हैरानी का विषय बना हुआ है।”
🐍 यहां कोबरा के पकौड़े खा जाते हैं लोग!
रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूल से घर लौट रही 8 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पैर की हड्डी टूट गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में एम्स रायपुर रेफर किया गया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा महिमा ध्रुव (8) टिकरापारा की रहने वाली है और चौथी कक्षा में पढ़ती है। बुधवार शाम वह अपनी बहन खुशी ध्रुव और हर्ष ध्रुव के साथ कटोरा तालाब स्थित स्कूल से ऑटो में घर लौट रही थी। कंकाली तालाब पहुंचने के बाद तीनों पैदल डीमार्ट गली की ओर जा रहे थे।
तेज रफ्तार कार ने 8 साल की छात्रा को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी
तहलका के एडिटर-इन-चीफ रहे तरुण तेजपाल को 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट ने गोवा की ट्रायल कोर्ट के 2021 के बरी करने वाले फैसले को पलट दिया. यह मामला 13 साल से कानूनी लड़ाई में था और इसकी सुनवाई तीन अलग-अलग अदालतों तक पहुंची. तरुण तेजपाल की सजा पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया अब उन्हें अलग-अलग जेल की सजा सुनाई गई है. इससे पहले पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं. तेजपाल की तरफ से अदालत को बताया गय..कि उनके खिलाफ कोई और आपराधिक मामला नहीं है, यह उनका पहला अपराध है और 2013 की घटना के बाद से वह जमानत पर हैं उनके वकील ने न्यूनतम सजा देने की मांग की और सरेंडर करने के लिए 8 हफ्ते का समय मांगा.
यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में गुरुवार सुबह एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 9वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने विद्यालय के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तत्काल निलंबन, आपराधिक मामला दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम बासीन निवासी ओमेश कुमार कंवर (15) पलाड़ी कला स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं का छात्र था और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। गुरुवार सुबह अन्य छात्रों ने हॉस्टल के टॉयलेट में उसका शव फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज गुप्ता और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा छात्र को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल सक्ती ले गए,
हॉस्टल के टॉयलेट में 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,
गोरखपुर विश्वविद्यालय में राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वैध प्रवेश पास होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर धक्का-मुक्की और हाथापाई का भी आरोप लगाया। ABVP ने संबंधित पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
राज्यपाल के कार्यक्रम में ABVP का हंगामा,
उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश आफत ला रही है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी वॉर्निंग लेवल के ऊपर बह रही है। लोगों को घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। चमोली में हेलंग के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है।वहीं, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया। इससे कई गाड़ियां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं।इधर, यूपी के फर्रुखाबाद के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार, घाटों पर जाना रोका
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता नियम अब पूरी तरह लागू हो गया है। राज्य सरकार ने नियमों, प्रक्रियाओं और प्रावधानों को तय करते हुए इसका राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही यह नियम पूरे प्रदेश में प्रभावी हो गया है।सरकार का कहना है कि नए नियम लागू होने के बाद अवैध धर्मांतरण के मामलों में कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस नियम में कुल चार भाग और 24 धाराएं शामिल हैं, जिनके माध्यम से कानून के क्रियान्वयन की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नए नियम के लागू होने के बाद अवैध धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नियम बनाने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष फोकस रहेगा।
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वतंत्रता नियम लागू, अवैध धर्मांतरण पर सख्ती

