Homeछत्तीसगढ़धमकी देकर लूटे कैश-जेवर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

धमकी देकर लूटे कैश-जेवर, पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर। धमकी देकर नकदी और सोने के जेवर हड़पने के मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, सोने की दो अंगूठियां और एक सोने की चेन बरामद कर जब्त की है।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित को डराकर नकदी और जेवर अपने कब्जे में ले लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के आधार पर फरार दो आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments