Homeछत्तीसगढ़कवर्धा वनांचल में मलेरिया का कहर: झलमला सेक्टर में तीन की मौत,...

कवर्धा वनांचल में मलेरिया का कहर: झलमला सेक्टर में तीन की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले के वनांचल क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप गंभीर होता जा रहा है। झलमला सेक्टर के एक गांव में मलेरिया से तीन लोगों की मौत होने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची और हालात का जायजा लेते हुए जांच व उपचार अभियान शुरू कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में घर-घर सर्वे कर रही है। बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की जा रही है तथा संदिग्ध मरीजों के रक्त नमूने लेकर मलेरिया की जांच कराई जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं और मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। यदि नए मरीज मिलते हैं तो उनका तत्काल इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि बुखार, ठंड लगना या शरीर दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें और लापरवाही न बरतें। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के अन्य वनांचल क्षेत्रों में भी मलेरिया के मामले बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments