छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर भारत को खेलों का पांचवां पदक दिलाया। वेटलिफ्टिंग में यह भारत का चौथा पदक है।रजत पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी ने कहा कि, यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना था, जिसे उन्होंने हासिल किया। बाकी खिलाड़ी भी काफी मजबूत थीं, इसलिए स्वर्ण पदक नहीं जीत सकीं, लेकिन रजत पदक से वह बेहद खुश हैं।दरअसल, 23 साल की ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया।नेश्वरी की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, CM विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ देश का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।
कॉमनवेल्थ गेम्स में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने सिल्वर जीता
दुर्ग जिले के ग्राम पंचायतों के अधिकार, विकास कार्यों में आ रही बाधाओं और वित्तीय स्वायत्तता की मांग को लेकर सोमवार को दुर्ग जिले के करीब 200 सरपंचों ने जिला मुख्यालय में शक्ति प्रदर्शन किया। दुर्ग, धमधा और पाटन विकासखंड के सरपंच एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 दिनों के भीतर मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जिलेभर के सरपंच अनिश्चितकालीन अनशन और व्यापक शक्ति प्रदर्शन करेंगे।जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं और वित्तीय प्रतिबंधों के कारण ग्राम पंचायतों के विकास कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं।
17 सूत्रीय मांगों को लेकर 200 सरपंचों का कलेक्ट्रेट घेरा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कारोबारी के घर से 70 लाख रुपए की चोरी के मामले का पुलिस ने 6 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घरेलू रसोइए और उसके साथी को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी घर से कैश, सोने-चांदी के जेवर, गिन्नी, सिक्के और अन्य कीमती सामान चोरी कर ट्रेन से फरार होने की कोशिश में थे।परिवार ने युवक को 12 दिन पहले ही काम पर रखा था। युवक बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।
रसोइया ही निकला 70 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ संरक्षण को लेकर सोमवार को बेमेतरा में सैकड़ों गौ सेवकों ने विशाल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। गौ सेवकों ने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने तथा गौ माता मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।रैली के दौरान गौ सेवकों ने “गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ”, “गौ हत्या बंद करो” जैसे नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी मांग के समर्थन में करीब डेढ़ लाख लोगों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र के साथ सौंपा जाएगा।
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग तेज
मध्य प्रदेश के इंदौर में हाथी के हमले में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राजनगर में हाथी को गुड़ खिलाने के दौरान हाथीअचानक बेकाबू हो गया और उसने ऑटो ड्राइवर को अपनी सूंड में लपेटकर पटक दिया. इसके बाद हाथी ने उसके सीने पर पैर रख दिया. गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताललेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर हाथी के महावत को गिरफ्तार कर लिया है.घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर की है. मृतक की पहचान 49 साल के विजय पिता लक्ष्मणराव होलकर निवासी ई-सेक्टर राजनगर, पुलिस चौकी के पास के रूप में हुई है
गुड़ खिला रहे ऑटो ड्राइवर को हाथी ने पैरों से कुचला;मौत
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि पति के अत्यधिक शराब सेवन और आए दिन होने वाले घरेलू विवाद से तंग आकर उन्होंने मिलकर हत्या की साजिश रची और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। ग्राम बासिनझोरी निवासी महेश साहू का शव लोहारा के बानो रोड स्थित एक दुकान के पास मिला था। मृतक के चेहरे, सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार
कबीरधाम :अंधा कत्ल, पत्नी और चचेरे भाई निकले हत्यारे
हरिद्वार से जल लेकर शहर में अपनी यात्रा के दौरान आगे बढ़ रहे अलीगढ़ के गांव छज्जूपुर निवासी नरेंद्र अपनी अनोखी कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।नरेंद्र हरिद्वार से 11 लीटर गंगाजल की कांवड़ और भगवान शिव की प्रतिमा को अपनी कार के ऊपर बैठाकर अपने दांतों से कार खींचते हुए गंगाजल लेकर गांव लौट रहे हैं। उनकी इस अनूठी शिवभक्ति को देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं और उनका जगह-जगह स्वागत कर उनके साथ रील बना रहे हैं।उनकी कार के आगे गर्मी में राहत पाने के लिए एक पंखा भी लगा है, जो गर्मी में उनको गाड़ी खींचते समय काफी राहत देता है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का प्रतीक है।
दांतों से कार खींचकर कांवड़ ला रहा भक्त
दंतेवाड़ा-बचेली मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस; 10 यात्री घायल
लालपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली मौजूद एक दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक जगन बघेल को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद उसे बिलासपुर जिले के बेलसरा से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया।
घर में अकेली दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार
जीपीएम जिले में तेज रफ्तार स्कार्पियो का अगला टायर फट गया, जिससे बेकाबू होकर खेत में पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास की है।जानकारी के अनुसार, स्कार्पियो में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक दर्शन के लिए जा रहे थे। जंगल का रास्ता और खाली सड़कें होने के कारण वाहन की रफ्तार काफी तेज थी।अचानक अगला पहिया पंंचर होने से ड्राइवर गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा।इसके बाद तेज रफ्तार वाहन सड़क पर लहराते हुए पास के खेत में जा गिरा। वाहन में सवार ड्राइवर समेत सभी 9 लोग चोटिल हो गए।

