Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में शुक्रवार रात बैटरी कारोबारी सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को खाने में जहर दे दिया। इसके बाद उसने खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मृतकों के मुंह से झाग निकलता मिला है। कमरे से खाने-पीने का सामान और एक कीटनाशक का डिब्बा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देर रात तक घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए और इसके बाद मकान को सील कर दिया।पुलिस के मुताबिक, संजय नगर निवासी सय्यद उमेर अली के मकान में सय्यद शाहिद उर्फ सज्जू (45) पिछले आठ महीने से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी राबिया, बेटा इरशाद अली (19), बेटी शाहिदा (17) और इरशाबा बेगम (16) भी रहती थीं।

 कारोबारी ने पत्नी-3 बच्चों को जहर देकर फांसी लगाई

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है. उसे सफदरजंग अस्पतालले जाया गया है. पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है. नीट (NEET) जैसी बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वांगचुक 28 जून से भूख समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि सोनम वांगचुक को जबरन हटाना सिर्फ एक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को कुचलना है.-सोनम वांगुचक को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि वांगचुक पूरी तरह होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला जघन्य अपराध सामने आया है। चंदनू थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ कथित यौन अत्याचार किया गया और पहचान मिटाने आरोपी ने  शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिए । पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है।इस दिल दहला देने वाली वारदात महिला की पहले कथित तौर पर रेप की कोशिश की गई… विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई… और फिर शव के साथ भी दरिंदगी की गई। इतना ही नहीं, आरोपी ने शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पहले मर्डर, फिर लाश से रेप, टुकड़े-टुकड़े किए

बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। उनके साथ सह-आरोपी अजय यादव और दिनेश वर्मा को भी राहत मिली है। इससे पहले सिंधी समाज के आराध्य के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले मामले में भी अमित बघेल को जमानत मिल चुकी है।ऐसे में अब उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत के साथ एक अहम शर्त भी लगाई है। अदालत ने निर्देश दिया है कि अमित बघेल अगले 3 महीने तक रायपुर जिले में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें इस अवधि तक जिले से बाहर रहना होगा।राज्य सरकार ने अमित बघेल को बलौदाबाजार हिंसा का ‘किंगपिन’ (मुख्य साजिशकर्ता) बताया था। इस आरोप के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं किए जा सके।

बलौदाबाजार हिंसा, अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिनप्रश्नकाल के दौरान पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री और कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने सामूहिक विवाह आयोजन में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने नकली मंगलसूत्र का मामला उठाते हुए सरकार से पूछा कि संबंधित एजेंसी के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालोद जिले से नकली मंगलसूत्र की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इस मामले में कार्रवाई का सवाल नहीं उठता।

सामूहिक विवाह में नकली मंगलसूत्र का मामला सदन में गूंजा

बिलासपुर में बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला उफनते नाले के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों तक तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव नाले किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में तेज बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव नाले के किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

तेज बहाव में बह गई महिला, रेस्क्यू के बाद मिला शव

सोशल मीडिया पर अगर आप किसी से बातचीत कर रहे हैं तो पैसों के लेनदेन से पहले इस बात की पुष्टि जरुर कर लें कि कहीं आप ठगी के शिकार तो नहीं हो रहे हैं। रायपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां स्नैपचैट के जरिए युवती बनकर दोस्ती करने और प्रेमजाल में फंसाकर 65 हजार रुपए की ठगी की गई। पीड़ित को करीब पांच महीने तक युवती बनकर बातचीत करने वाला आरोपी असल में युवक निकला।जब पीड़ित उससे मिलने गरियाबंद के बताए पते पर पहुंचा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। शिकायत के बाद पंडरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्नैपचैट वाली गर्लफ्रेंड निकली लड़का:5 महीने तक चला रोमांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के चांपा, बालोद और सरोना रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति सोशल मीडिया हैंडल एक्स में पोस्ट कर आभार जताया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग से छत्तीसगढ़ में आधारभूत अधोसंरचना का तेजी से विकास हो रहा है, जिसका लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और प्रत्येक नागरिक तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन रेलवे स्टेशनों के विकसित होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बेहतर प्रतीक्षालय, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, स्वच्छ परिसर, आधुनिक यात्री सुविधाएं और उन्नत अधोसंरचना से आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं मिलेगी।

 मोदी ने छत्तीसगढ़ के तीन स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण,

बलौदाबाजार यातायात थाने में पदस्थ एसआई की पत्नी की लाश बिलासपुर में शिवनाथ नदी में मिली है। महिला पिछले तीन दिन से लापता थी। उनकी स्कूटी बरामद होने के बाद पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर दूर नदीं में शव को देखा। लाश क्षतविक्षत हालत में थी। पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। लिहाजा, महिला के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है।थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने बताया कि बुधवार को पुलिस को जानकारी मिली कि मोहभट्‌ठा के पास एक लावारिस स्कूटी मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्कूटी की डिक्की में उसकी चाबी मिली। वाहन नंबर के आधार पर पुलिस ने प्रीति के भाई से संपर्क किया। पूछताछ के बाद पता चला कि उन्होंने स्कूटी को अपनी बहन प्रीति को दिया दे दिया था।

शिवनाथ नदी में मिली SI की पत्नी की लाश 

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से हुई युवक की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमीऔर दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया. हत्या के पीछे 20 लाख रुपये की बीमा राशि और प्रेम संबंध वजह बताई गई है .35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करता था. शुक्रवार सुबह दामिनी ने पति को सांप के काटने की सूचना देकर सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी अनुसार रात को अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई, जिससे वह गहरी नींद में चला गया.इसके बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने अतुल को डस लिया

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जहरीले सांप से पति डसवाया

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments