छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में कैबिनेट की अहम बैठक हुई. बैठक में बस्तर फाईटर्स भारती संशोधन को हरी झंडी मिल गई है . बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास निवेश और प्रशासनिक सुधारो को गति दी गई है इसमें उद्योगों आम जनता और किरायेदारों से जुड़े कानून को सरल और समकालीन बनाने के लिए कई अहम संशोधन भी शामिल है. इसके तहत राज्य में देश का पहला इंज ऑफ डूइंग. बिजनेस विधेयक लागू होने जा रहा है. जिसमें छोटे पर्यावरण उल्लंघनों पर जेल का प्रावधान समाप्त कर केवल जमाने का नियम बनाया गया है. बिजली, पुलिस भर्ती, निजी विश्वविद्यालय, उद्योग, टैक्स व्यवस्था, किरायेदारी और नवा रायपुर समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
CM साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक प्रस्तावों लगी मुहर
राजधानी रायपुर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल अधिकारियों पर नाराज हो गए। बैठक के दौरान उन्होंने ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, “ट्रैफिक में तुम्हारा सेंस काम नहीं करता।”बैठक में रायपुर कलेक्टर एवं ग्रामीण एसपी श्वेता सिंह भी मौजूद थीं। सांसद ने कहा कि राजधानी की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक है और आम नागरिक रोजाना जाम व अव्यवस्थित यातायात से परेशान हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो स्वयं सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
ट्रैफिक व्यवस्था पर भड़के सांसद बृजमोहन,डीसीपी को लगाई फटकार
भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। राजधानी भोपाल के निकाह काजी माज खान नोमानी नदवी ने इस फैसले का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।नदवी ने कहा कि वक्फ बोर्ड मुसलमानों की धार्मिक एवं इस्लामी संस्था है और इसमें गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति उन्हें स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ बोर्ड के नए अध्यक्ष का स्वागत किया जाना भी उन्हें मंजूर नहीं है। जमीयत उलेमा-ए-मध्य प्रदेश के महासचिव पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण वक्फ बोर्ड में की गई नई नियुक्तियों को बताया है।
वक्फ बोर्ड में दो हिंदू सदस्यों को शामिल करने का विरोध
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट हुआ है। उस पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में प्रवेश करने का आरोप है। चंद्राकर पिछले कुछ समय से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रह रहा था।फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सौरभ को भारतीय एजेंसियों द्वारा जारी इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे वापस लाने के लिए ओमान को औपचारिक प्रत्यर्पण की तैयारियों में जुटी है।चंद्राकर को ओमान की राजधानी मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बता दें कि सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है। वह करीब 5000 करोड़ रुपये के बेटिंग घोटाले का आरोपी है और 2019 से फरार है।
महादेव ऐप का संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में अरेस्ट
भारतीय रेलवे की ट्रेन के 1AC कोच को सजाने को लेकर प्रशासन ने एक्शन लिया है. एक निजी डेकोरेटर के अनाधिकृत रूप से केबिन में एंट्री लेने और इसे सजाने को लेकर टिकट चेकर को सस्पेंड कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने इसे सुरक्षा की गंभीर चूक माना है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.दरअसल ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को काम पर रखा था. इस डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर उनके पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया.वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे हरकत में आ गया है. रेलवे ने इस मामले को सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर चूक माना है. इस लापरवाही के आरोप में संबंधित स्टाफ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया ..
ट्रेन के ‘सुहागरात कोच’ मामले में बढ़ा बवाल,
धमतरी जिले में अवैध संबंध के शक ने एक युवक की जान ले ली। युवक अपनी कथित प्रेमिका के साथ संदिग्ध हालत में मिला था। इसी दौरान महिला के पति ने गुस्से में तंगिया से युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
धमतरीअवैध संबंध के शक में युवक की हत्या,
बहुचर्चित कोल लेवी प्रकरण में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कारोबारी रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है। EOW ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार, रामगोपाल अग्रवाल से कोल लेवी, शराब, कस्टम मिलिंग समेत अन्य कथित घोटालों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं, उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी पिछले दो दिनों से लगातार पूछताछ जारी है।बताया जा रहा है कि रामगोपाल अग्रवाल पिछले करीब तीन वर्षों से फरार थे। फिलहाल पिता-पुत्र दोनों को EOW कार्यालय में रखकर पूछताछ की जा रही है। रामगोपाल अग्रवाल को आज न्यायालय में पेश किया जा सकता है, जहां EOW आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है।
कोल लेवी केस में रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश के बाद 3 हजार LPG सिलेंडर पातालगंगा नदी में बह गए। पनवेल के LPG बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ के बाद सिलेंडर बहे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कहीं सिलेंडर मिले तो उसे न छुएं और न ही घर ले जाएं।मध्य प्रदेश में बुधवार को 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा दमोह में 1.75 इंच बारिश दर्ज की गई। खरगोन में रूपारेल नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया।राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ में बुधवार रात बारिश से एक मकान ढह गया। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग मलबे में दब गए। तीनों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अलवर में बारिश से बाजार में सड़कें डूब गईं।इधर, दिल्ली में आज सुबह से बारिश हो रही है। रेलवे स्टेशन, मुनिरका और कई इलाकों में सड़कें डूब गई। मौसम विभाग ने आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

