मैहर0मध्य प्रदेश के मैहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मां शारदा की नगरी मैहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज गति से जा रही एक कार ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक ही परिवार के पांच चिराग एक साथ बुझ जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार की कीमत कितनी भयावह हो सकती है, इसकी दर्दनाक तस्वीर सामने रख दी है।

