केशकाल बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव बाजार स्थल पर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान संदीप यादव के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस भी जांच के लिए पहुंची।
मृतक के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए आरोप लगाया है कि संदीप की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

