Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास नकटी गांव में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमले कर रहा है। वहीं, अब BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल  का बड़ा बयान सामने आया है। सांसद ने नकटी गांव में बारिश के समय हुई इस कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ उत्साही अधिकारी की वजह से राज्य सरकार की छवि ख़राब हुई है। सांसद का कहना है कि इस कार्रवाई मामले में उनके पत्र का मंत्री OP चौधरी से जवाब नहीं मिला है।आपको बता दें कि कार्रवाई के एक दिन पहले ही नोटिस मिलने परसांसद बृजमोहन अग्रवाल  ने  नकटी के ग्रामीणों ने से मुलाक़ात कर घर तोड़ने पर रोक लगाने की गुहार लगाईं थी। वहीं, सांसद ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि बरसात तक कोई तोड़फोड़ नहीं होगी। 

नकटी बुलडोजर एक्शन पर भड़के बृजमोहन, कार्रवाई को बताया गलत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पहली बारिश में ही बरगा रेलवे ओवरब्रिज बीच से फट गया और 2 हिस्सों में बंट गया। करीब 60-70 फीट लंबी और 10-12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें आ गई। 15 दिन पहले ही इस ओवरब्रिज का लोकार्पण हुआ था।वहीं, आलीवारा ओवरब्रिज की हालत भी बिगड़ गई है, जहां सड़क का हिस्सा बह गया, किनारे की बाउंड्री टूट गई और कई जगह बेस धंस गया। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। ब​ता दें कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के बीच बरगा और आलीवारा में 22 करोड़ की लागत से ओवरब्रिज बनाए गए हैं।दोनों ओवरब्रिज को पिछले महीने जून में ही आम लोगों के लिए खोला गया था। स्थानीय लोगों ने कहा कि निर्माण में लापरवाही बरती गई है या फिर नींव मजबूत नहीं बनाई गई।

22 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज पहली बारिश में टूटे,VIDEO
महाराष्ट्र में पुलिस और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सिंथेटिक दूध के एक बड़े अंतरजिला रैकेट का भंडाफोड़ किया है. संयुक्त कार्रवाई में 13 लोगोंको गिरफ्तार किया गया है और 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी हर 1 हजार लीटर असली दूध में करीब 500 लीटर. रसायनों से तैयार सिंथेटिक दूध मिलाकर बाजार में सप्लाई कर रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, पुणे ग्रामीण पुलिस और FDA ने पुणे जिले के मंचर में छापेमारी की, जिसे इस पूरे रैकेट का मुख्य केंद्र माना जा रहा है. इसके अलावा अकलूज, अहिल्यानगर, सिल्लोड और सांगली में भी एक साथ कार्रवाई की गई.
दूध में शैंपू और डिटर्जेंट! महाराष्ट्र में 2 करोड़ का खेल

सिलतरा शराब गोदाम से कथित तौर पर नष्टीकरण के लिए रखी गई शराब की अवैध बिक्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने जांच टीम बनाई और गोदाम प्रभारी दीप महिष का तबादला भी कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ट्रांसफर के 12 दिन बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया और वे अब भी सिलतरा गोदाम प्रभारी के रूप में कार्य कर रही हैं।गौरतलब है कि इस कथित मामले को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद विभाग हरकत में आया।अब बड़ा सवाल यह है कि जब तबादले के आदेश जारी हो चुके हैं, तो फिर उन्हें अब तक कार्यमुक्त क्यों नहीं किया गया? क्या जांच और कार्रवाई सिर्फ कागजों तक ही सीमित है?

सिलतरा शराब गोदाम से नष्टीकरण शराब की अवैध बिक्री मामला

शहर के व्यस्त बनारस चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।फिलहाल पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। वहीं यह हादसा एक बार फिर शहर में बेलगाम रफ्तार और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

शहर के व्यस्तम बनारस चौक पर ट्रक ने युवक को कुचला

राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में कल 8 से 14 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।आयोजन का सबसे खास आकर्षण ‘नो तिलक, नो एंट्री’ रहेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से कथा स्थल में प्रवेश से पहले तिलक लगाकर आने की अपील की है, ताकि सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा सके।आयोजन से पहले वैश्य फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को  कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सराहना की

रायपुर:देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद्भागवत कथा..बिना तिलक एंट्री बैन

राजिम-गरियाबंद NH-130 पर श्यामनगर के पास सड़क धंस गई है।”महज 6 महीने पहले बनी इस सड़क की हालत देखकर निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सड़क धंसने से राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क का निर्माण लापरवाही और घटिया गुणवत्ता के साथ किया गया, जिसका नतीजा पहली ही बारिश में सामने आ गया।अब ग्रामीण और राहगीर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।“सवाल ये है… अगर छह महीने में ही राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क धंस जाए, तो करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भरोसा कैसे किया जाए?”

पहलीबारिश..और करोड़ों की सड़क की खुल गई पोल

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा गणना कक्ष में कथित चोरी के मामले में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक हुई है। ट्रस्ट की बैठक में प्रस्तुत इस रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया माना गया है कि चढ़ावा की गणना प्रक्रिया के दौरान चोरी और गबन की घटनाएं हुईं। रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल से पहले भी ऐसी अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, लेकिन उस अवधि का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न होने से वास्तविक नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका।एसआईटी के अनुसार आरोपियों के बयान तथा उनके बैंक खातों में आय से अधिक धनराशि मिलने से इन आशंकाओं को बल मिला है। उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में गणना कर्मियों द्वारा करीब 70 बार नोटों की गड्डियां और खुले नोट छिपाने जैसी गतिविधियां दर्ज होने का उल्लेख किया गया है।

राम मंदिर : 70 बार कैमरे में कैद हुई चढ़ावा चोरी,
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के ही हाथ में है। दिलचस्प बात यह है कि इस टीम में संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। वहीं, युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम में शामिल हैं। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज 23 जुलाई से खेली जाएगी।23 जुलाई (गुरुवार)को पहला टी20 हरारे, जबकि दूसरा टी 20 मैच 25 जुलाई (शनिवार) को हरारे में की खेला जाएगा ,जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज; भारतीय टीम घोषित

भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए 8 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चोरी के बाद घर में मिले सामान का वीडियो बनाकर गिरिबाला सिंह को दिखाया गया है. ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल मे बंद आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर हुई चोरी के मामले मे 25 लाख की चोरी का अंदेशा लगाया जा रहा है चोरी की वारदात का हर पहलु से जाँच की जा रही है.

रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी पुलिस की जांच तेज
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments