नकटी गांव के प्रभावित ग्रामीण मंत्री ओपी चौधरी के बंगले का घेराव करने के बाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। CM हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।इससे पहले गांव के लोग रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे थे। ग्रामीणों ने सीएम हाउस के सामने ही भोजन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। लोगों ने कहा कि हमारे घर तोड़ दिए गए। अब खाना भी नहीं खाने दे रहे।हालांकि, गहमागहमी के बीच लोगों ने खाना खाया। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी जमीन वापस चाहिए। तोड़े गए घरों का मुआवजा दें और लोगों पर की गई FIR वापस ली जाए। कलेक्टर ने 10 महिलाओं को मिलने बुलाया। इस दौरान उन्होंने अपनी मांग रखी। कलेक्टर ने ऊपर तक मांग पहुंचाने की बात कही।
नकटी गांव के विस्थापितों ने CM हाउस घेरा
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा हत्याकांड सामने आया है, जिसने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया. करीब 45 दिन तक एक व्यक्ति के लापता होने की कहानी.चलती रही, लेकिन जब पुलिस बारीकी से जाँच की तो शख्स का शव उसके ही घर के बाथरूम में दफन मिला. पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पत्नी का व्यवहार संदिग्ध लगा, जिसके बाद फर्श को खोदा गया. शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरी घटना में किसी और की भी भूमिका का पता लगाया गा रहा है ..
45 दिन तक फर्श के नीचे दफन था पति
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पड़ोसी लड़के ने 2 बच्चियों से रेप किया है। दोनों सगी बहनें हैं, उनकी उम्र 7 और 9 साल है। आरोपी बच्चियों को खेलने के बहाने अपने घर में बुलाता था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। घटना गुरुवार (2 जुलाई) की है।दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ, जब छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द होने लगा। परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग भी की है। पुलिस ने 17 साल के नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।
दुर्ग में पड़ोसी ने किया दो 2 सगी बहनोकिया से रेप:
कोंडागाँव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पिता ने अपने ही 8 वर्षीय बच्ची के साथ अनाचार किया। रात को जब माँ लौटी तो बेटी ने अपने साथ हुए घटना के बारे में माँ को बताई। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह मामला दर्ज किया गया। जहाँ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक माँ अपनी 8 वर्षीय बच्ची को लेकर थाने आई, जहाँ माँ ने बताया कि बीती रात को जब वह शौच करने के लिए गई हुई थी उसी दौरान उसके पिता ने नाबालिग बेटी के साथ अनाचार किया बच्ची ने रोते हुए पिता की करतूत बताई।
कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमान में शुक्रवार (3 जुलाई) दोपहर खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में 75 वर्षीय किसान धनीराम पटेल की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा धनेश्वर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह से मौसम खराब था और आसमान में बादल छाए हुए थे। धनीराम पटेल अपने बेटे धनेश्वर पटेल के साथ खेत में धान की फसल का छिड़काव कर रहे थे। धनीराम खेत की मेड़ पर खड़े थे, जबकि उनका बेटा खेत में छिड़काव कर रहा था।

