सरगुजा जिले के डुमकी गांव में सोमवार शाम बिजली गिरने से 2 बच्चों और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची झुलस गई। तीनों बच्चे आम बीनने के लिए पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बैल चरा रहा एक युवक भी वहां आ गया। तभी अचानक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चारों आ गए। यह घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है।हादसे में सागर (5), रानी (9) और राम साय (36) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सागर की बड़ी बहन (12) श्रद्धा गंभीर रूप से घायल है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा, जिससे कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 3 की मौत:
छत्तीसगढ़ के कोरबा में सोमवार दोपहर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर हुई। मृतक मजदूर नशे में धुत होकर सो रहा था।इस दौरान आरोपी मजदूर ने लकड़ी से सिर पर 30 से 35 बार वार कर उसे मार डाला।वारदात के समय वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है।दरअसल, मजदूर ने सोमवार सुबह आरोपी के नग्न अवस्था में घूमने पर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
डंडे से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या,
राम मंदिर ट्रस्ट की 11 जुलाई को होने वाली बैठक अब 6 जुलाई को अयोध्या में होगी। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक मणि रामदास जी की छावनी की जगह कारसेवक पुरम में हो सकती है। दिन और जगह क्यों बदला गया, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।वहीं, चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से पूछताछ की गई। उनके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद चंपत राय दिल्ली चले गए।इस बीच मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील अनूप अवस्थी की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए कोर्ट ने पूछा कि इतनी जल्दी क्या है? छुट्टियों के बाद ही मामला सुना जाएगा।
राममंदिर चोरी- 8 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
छत्तीसगढ़ के धमतरी में 2 पत्नियों को साथ रखने की जिद में पति 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। शख्स ने 2 शादियां की हैं, लेकिन दोनों पत्नियां अलग-अलग रहती हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।इसके बाद दोनों पत्नियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पत्नियों के समझाने पर वह करीब डेढ़ घंटे बाद टावर से नीचे उतरा। पति के टावर से नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है, जब व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा का है।
2 पत्नियों को साथ रखने पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा
छत्तीसगढ़ की सियासत में जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के ‘अमृत’ वाले बयान पर अब मंत्री केदार कश्यप ने तीखा पलटवार किया है। कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले दस दिनों तक विषधर बनकर घूमते रहे और जहर उगलते रहे। अब अमृत की बात करना सिर्फ दिखावा है।रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस दिनों तक कांग्रेस के नेता विषधर बनकर घूम रहे थे और लगातार जहर उगल रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले समाज में जहर घोलते रहे, उनके मुंह से अब अमृत की बातें अच्छी नहीं लगतीं।केदार कश्यप ने आगे कहा कि “जहर उगलने के बाद अमृत आना संभव नहीं है। कांग्रेस के भीतर ही विष भरा हुआ है, इसलिए जनता उन्हें लगातार नकार रही है।”
कांग्रेस पहले जहर उगलती रही, अब अमृत की बात कर रही
नारायणपुर में बढ़ती महंगाई और कृषि संकट को लेकर किसानों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर पेट्रोल-डीजल और खाद की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार से धान का समर्थन मूल्य बढ़ाने सहित कई अहम मांगें रखी गईं।प्रदर्शनकारी किसानों ने मांग की कि धान का समर्थन मूल्य 4,000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके साथ ही खेती के मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और डीजल की कीमतों में राहत देने की भी मांग की गई।किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि आय उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही। यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
महंगाई के खिलाफ किसानों का हुंकार, ट्रैक्टर रैली निकाल दी चेतावनी
रायपुर के माना इलाके के नकटी गांव में प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए आज (सोमवार) सुबह 80 घर तोड़ दिए गए, जिसमें पीएम और इंदिरा आवास के 32 घर भी शामिल हैं। प्रशासन ने रविवार देर रात से ही यहां 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात कर दिए थे।सुबह जैसे ही टीम जेसीबी लेकर पहुंची, तो लोग मशीनों के सामने खड़े हो गए, जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच भारी धक्का-मुक्की और हंगामा हुआ। इस पूरी कार्रवाई के बीच एक बच्ची ने रोते हुए बताया कि उसने सुबह से कुछ नहीं खाया है, क्योंकि कार्रवाई के डर से घर पर खाना ही नहीं बन पाया था।iइस कार्रवाई के बाद राजनीति भी तेज हो गई है।बीच बीजेपी विधायक अनुज शर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा है कि किसी भी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
नकटी गांव में तोड़े गए 80 घर लोगो ने नहीं खाया खाना ,
मोदी 3.0 यानी नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? रिपोर्ट है कि सबकुछ तय हो चुका है. कौन मंत्री बनेगा? किसका पत्ता कटेगा इसकीचर्चा सोशल मीडिया से लेकर पावर कॉरिडोर तक चल रही है.मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने की संभावना है, कयास लगाए जा रहे हैं कि उससे पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. लेकिन सबसे ज्यादा कयास कैबिनेट में शामिल होने वाले और हटने वाले नामों को लेकर है.मोदी मंत्रिमंडल में कई की छुट्टी होने वाली है. जिनके पास कई विभाग हैं, कुछ के विभाग कम होने वाले हैं. महिलाओं को प्राथमिकता और पिछड़ों पर जोर रहने वाला है. और खबर है कि नए चेहरे मंत्रिमंडल में एंट्री लेकर चौंकाने वाले हैं. मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख से लेकर मंत्रिमंडल के चेहरों तक पर आकलन किए जा रहे हैं.
कैबिनेट विस्तार में नए को मौका, कई की छुट्टी

