Homeछत्तीसगढ़धमतरी जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या

धमतरी जिले में कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या

धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मछली कारोबारी की ह्त्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कारोबारी के शव को अप्पने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना नगरी-गरियाबंद मार्ग पर हुई है। यहां मछली कारोबारी विपलभ मंडल की अज्ञात हमलावरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कारोबारी पर 40 से अधिक बार चाकू से वार किए।

वारदात के दौरान कारोबारी के साथ मौजूद उसके साथी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया गया, जिससे वह हमले का विरोध नहीं कर सका। सूचना मिलते ही नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments