Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर... घर में घुसकर युवती को गोलियों से भूना!

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े मर्डर… घर में घुसकर युवती को गोलियों से भूना!

कमल लखवानी वीसीएन टाइम्स
सक्ती-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है यहा दिनदहाड़े एक युवती की उसके ही घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई । दो नकाबपोश बदमाश एक  बाइक से पहुंचे… पहले परिवार वालों से पूछा- “पूर्णिमा कहां है?” और जैसे ही 25 वर्षीय पूर्णिमा चौहान सामने आई… ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी।  गोली सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी… अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जिंदगी की डोर टूट गई। सवाल ये है कि आखिर इतनी सुनियोजित वारदात के पीछे कौन है… और क्यों?
युवती के रिश्तेदार अस्पताल में मौजूद हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सक्ती थाना क्षेत्र के जोंगरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब दो युवक फ्ल्मि स्टाइल में बिना नंबर की बाइक से पहुंचे। उस समय घड़ी में सुबह 11 बज रहे थे दोनों युवको ने  ने अपने चेहरे सफेद गमछे से ढक रखे थे। तभी उनकी बाइक गाव एक घर के सामने रुकी और एक युवक बाइक से उतरकर घर के अंदर घुसा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा।
घर के अंदर पहुंचकर आरोपी ने परिवार वालों से पूछा- पूर्णिमा कहां है?””युवक की आवाज सुनकर जैसे ही पूर्णिमा चौहान बाहर आई… आरोपी ने उस पर लगातार तीन राउंड फायरिंग कर दी  ….। गोली उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी….।  गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे तो पूर्णिमा खून से लथपथ पड़ी मिली,,,।  घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए..।  घटना की जानकारी तत्काल घरवालो ने तत्काल डायल-112 की टीम को सुचना देकर बुलाया  और खून से लथपथ पूर्णिमा को अस्पताल भिजवाय , लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…।
अब सवाल यह उठता है कि पूर्णिमा कि आखिर हत्या क्यों की गई? जैसे की बताया गया की पूर्णिमा एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी और आज वह काम पर नहीं गई थी. जिसकी जानकारी सायद हत्यारों  को थी। सबसे बड़ी बात यह है की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दोनों युवक सीधे पूर्णिमा के घर के बाहर रुके और अंदर जाकर पूर्णिमा के बारे में पूछा कि वह कहां है….। इसका मतलब आरोपियों को पूर्णिमा के घर की जानकारी पहले से ही थी.. इससे यह स्पष्ट होता है कि हत्या करने वाले दोनों युवक पूर्णिमा को पहले से ही जानते थे…. पुलिस भी इस एंगल से इस हत्या की जांच कर रही है
पुलिस का खाना है  कुछ संदिग्ध लोगों के संबंध में जानकारी मिली है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।”सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची हुई है । आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।
बाइट – प्रफुल्ल ठाकुर, एसपी सक्ती
सक्ती में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दिनदहाड़े घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश कौन हैं… और पुलिस उन्हें कब तक कानून के शिकंजे में लाती है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments