Homeछत्तीसगढ़योग दिवस पर BJP की गुटबाजी आई सामने! बैनर से फोटो गायब...

योग दिवस पर BJP की गुटबाजी आई सामने! बैनर से फोटो गायब होने पर नाराज हुए विधायक ईश्वर साहू

बेमेतरा।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेमेतरा के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ईश्वर साहू उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें आयोजन स्थल पर लगे बैनर-पोस्टरों में अपना फोटो दिखाई नहीं दिया।

जानकारी के अनुसार, योग कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक ईश्वर साहू नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि बैनर से उनका फोटो गायब होना कोई सामान्य भूल नहीं है, बल्कि उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि इस मामले की शिकायत वे संगठन स्तर पर करेंगे।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद यदि सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह की उपेक्षा की जाती है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य बताते हुए नाराजगी व्यक्त की।

इधर, योग दिवस जैसे राष्ट्रीय आयोजन में इस विवाद के सामने आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। विपक्ष को भी भाजपा की अंदरूनी खींचतान पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है।

“योग दिवस के मंच पर योग कम और सियासत ज्यादा दिखाई दी… बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू बैनर से अपना फोटो गायब देखकर नाराज हो गए। उन्होंने इसे खुद को नीचा दिखाने की साजिश बताया और संगठन से शिकायत करने की बात कही। सवाल यह है कि क्या भाजपा की गुटबाजी अब सार्वजनिक कार्यक्रमों तक पहुंच गई

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments