Homeछत्तीसगढ़चरित्र शंका में पति बना हैवान: पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब,...

चरित्र शंका में पति बना हैवान: पत्नी का मुंडन कर पिलाया पेशाब, मुंह किया काल

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चरित्र पर शक को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसने रिश्तों की मर्यादा और इंसानियत दोनों को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी के कपड़े फाड़े, उसके बाल काटकर सिर मुंडवा दिया, मुंह काला किया और जबरन पेशाब पिलाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

जानकारी के अनुसार, करंजी निवासी तारा सारथी की शादी वर्ष 2006 में जितेंद्र सारथी से हुई थी। दंपति के चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और वे अलग-अलग रह रहे थे। पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का आरोप लगा रहा था, जबकि महिला का कहना है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं।

आरोप है कि हाल ही में जब पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, तब आरोपी पति उसे अपने साथ घर ले आया। इसके बाद बच्चों के सामने उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। महिला का सिर मुंडवा दिया गया और कथित तौर पर उसे जबरन पेशाब पिलाया गया। इतना ही नहीं, उसके चेहरे पर मोबिल ऑयल लगाकर मुंह काला कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में वायरल हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले के पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में सामाजिक कार्यकर्ता पंकज तिवारी पीड़िता के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि महिला को न्याय दिलाने के लिए वे हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत भेजने की बात कही है तथा सरगुजा आईजी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करने की जानकारी दी है।

यह घटना न केवल महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी बताती है कि संदेह और पारिवारिक विवाद किस तरह क्रूरता का रूप ले सकते हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments