Homeछत्तीसगढ़नाले में नहाने के दौरान मासूम दो चचेरे भाईयो...

नाले में नहाने के दौरान मासूम दो चचेरे भाईयो की डूबने से मौत

फरसगांव। कोड़ागांव जिले के ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने के दौरान दो चचेर भाई गहरे  पानी में डूब गए। डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामला बड़ेडोगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार,  6 वर्षीय साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम गांव के नाले  में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने पर आशंका हुई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की गई और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments