तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा के कार्यकर्ताओं ने सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण किया गया। साथ ही अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं को आरामदायक एवं सुरक्षित उपयोग की सामग्री भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर सेवा करना ही सच्चे जनप्रतिनिधि और संगठन की पहचान है। कार्यकर्ताओं ने मंत्री टंकराम वर्मा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने कहा कि “राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज की सेवा है। मंत्री टंकराम वर्मा सदैव जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनके जन्मदिवस पर सेवा कार्यों के माध्यम से हम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।”
भाजपा महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष रानी सौरभ जैन ने कहा कि “अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहायता पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली का मूल मंत्र है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।”
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, रानी सौरभ जैन, बीपीएम ममता सूनानी, डॉ. एल.पी. साहू, बेबी गोस्वामी, आकांक्षा वैष्णव, सागर पंजवानी, सुधांशु शर्मा, अनिल वर्मा, राकी कमलानी, निक्कू जोतवानी, प्रियंक सोनी, दीपक चौथवानी, डॉ. गंधर्व, राजेश कटरिया, आदित्य तिवारी, अमरजीत पासवान, सोनू पंजवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर तिल्दा नेवरा के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवार मोहल्ला में भाजपा नेताओं महेश अग्रवाल, जिला मंत्री विकास कोटवानी, दीपक शर्मा, रिंकू रमेश अग्रवाल और लक्ष्मीचंद नागवानी के नेतृत्व में केक काटकर मंत्री की दीर्घायु की कामना की गई। इस दौरान गरीब बच्चों को मिठाई, केक और कपड़ों का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

