Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में 14 जून को नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे...

तिल्दा में 14 जून को नि:शुल्क कैंसर परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे जांच और मार्गदर्शन

तिल्दा-नेवरा। शहर के खुशी हॉस्पिटल में 14 जून को नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल स्वरूप सिंह (एमबीबीएस, एमडी) मरीजों को कैंसर के लक्षण, दुष्प्रभाव, उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे।

डॉ. राहुल स्वरूप सिंह ने बताया कि कैंसर का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति पर अलग-अलग पड़ता है। समय पर विशेषज्ञ परामर्श मिलने से बीमारी के लक्षणों और उपचार से होने वाले दुष्प्रभावों का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों के उपचार में मानसिक सहयोग, परिवार का साथ और सही जानकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित देखभाल एवं संतुलित जीवनशैली अपनाकर मरीज अपने जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं।

शिविर के दौरान मरीजों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक प्रभावों की समझ, जीवनशैली, आहार एवं देखभाल संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। यह शिविर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा।अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर के बाद 28 जून को पुनः फॉलो-अप शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर केवल मरीजों के लिए रहेगा। इच्छुक मरीज डॉक्टर से परामर्श के लिए खुशी हॉस्पिटल में अपनापंजीयन करा सकते है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments