Homeछत्तीसगढ़अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों...

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: रायपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

रायपुर में दिल्ली- NCR से चोरी की गई लग्जरी कारों को बेचने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिल्ली- NCR से चोरी की गई लग्जरी कारों को बेचने वाले बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की टीम ने रायपुर पहुंचकर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने रायपुर से चोरी की 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त कर ली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरों ने कबूला कि वे दिल्ली-एनसीआर से महंगी और लग्जरी गाड़ियां चुराकर उन्हें रायपुर और उसके आस-पास के जिलों में बेच रहे थे। इस इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत रायपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

ऐसे करते थे कारों की बिक्री 
पुलिस जांच में सामने आया कि, यह गिरोह बेहद शातिर और संगठित तरीके से काम करता था। चोरी की गई गाड़ियों को वैध दिखाने के लिए ये लोग चोरी की कारों के चेसिस नंबर और इंजन नंबर को बदल दिया जाता था। इसके बाद रायपुर (CG-04) पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ियों को स्थानीय पहचान दी जाती थी ताकि किसी को शक न हो।

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खपाई जाती थी गाड़ियां 
गिरोह के सदस्य आरटीओ के फर्जी दस्तावेज, फर्जी आरसी नकली बिक्री पत्र बैंकों की फर्जी एनओसी और ट्रांसफर पेपर्स तक तैयार कर लेते थे, जिससे खरीदार को गाड़ी पूरी तरह असली और वैध लगती थी। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह अब तक करीब 25 से 50 लग्जरी कारें रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में खपा चुका है। दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की पहचान कर उनकी जब्ती की कार्रवाई तेज कर दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments