Homeछत्तीसगढ़तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.77 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार,...

तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.77 किलो गांजा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, ₹3.46 लाख का माल जब्त ,दो दिन में दूसरी बड़ी गांजा जब्ती से तस्करों में हड़कंप।

तिल्दा पुलिस

तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 770 ग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन सहित कुल ₹3.46 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे दो युवक मोटरसाइकिल क्रमांक CG-22-AF-6686 से गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मौके पर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास रखे लाल-पीले रंग के थैले से तीन पॉलीथीन पैकेट बरामद हुए, जिनमें 5 किलो 770 ग्राम गांजा मिला। बरामद गांजा की कीमत लगभग ₹2.75 लाख आंकी गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹70 हजार) और कार्बन कंपनी का कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपियों हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस (30 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी बलौदाबाजार तथा शिव वर्मा (20 वर्ष), निवासी दशरभा रोड बलौदाबाजार के खिलाफ अपराध क्रमांक 238/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रायपुर श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला एवं एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में उप निरीक्षक विकास देशमुख, आरक्षक महेंद्र वर्मा, संदीप सिंह और किशोर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments