सरगुजा के के सीतापुर भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार से मारपीट मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, विधायक के दो समर्थक पंकज गुप्ता और नाजिम रजा के सरेंडर कर करने के बाद तहसीलदार संघ ने हड़ताल खतम करने का ऐलान किया है। सभी तहसीलदार 4 जून से अपने काम पर लौटेंगे। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा ने कहा कि, प्रशासन के सहयोगात्मक रुख के बाद यह फैसला लिया है। कर्मचारियों ने 15 दिनों के भीतर बाकी आरोपियों पर करवाई की मांग की है। प्रशासन से मिले आश्वासन के साथ आन्दोलन स्थगित कर दिया गया है।आपको बता दें कि इस मामले में विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी-कर्मचारी तीन दिनों से हड़ताल पर थे।
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आजसे काम पर लौटेंगे
यूपी के मुजफ्फरनगर में जिला अस्पताल के डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। खांजापुर गांव की रेशमा ने डीएम से शिकायत कर कहा कि उनकी 13 वर्षीय दिव्यांग बेटी के पैर के ऑपरेशन के नाम पर डॉक्टर ने 8 हजार रुपये लिए। आरोप है कि तीन महीने बाद दोबारा 10 हजार रुपये मांगे गए और रकम नहीं देने पर बेटी की हड्डी तोड़ दी गई। पीड़िता ने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं संबंधित डॉक्टर ने सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। मामले के सामने आने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि चिकित्सक की ओर से पूर्व में ऑपरेशन के नाम पर कुल 25 हजार रुपये की मांग की गई थी। बाद मे आठ हजार रुपये लिए गए।
8 हजार में जोड़ी हड्डी, 10 हजार नहीं मिले तो तोड़ी
नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में बिलासपुर में NSUI ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव करने के लिए निकले। पुलिस ने सांसद बंगले से काफी पहले ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। इसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का कुर्ता फट गया। उग्र होती भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन (पानी की बौछार) का इस्तेमाल करना पड़ा।प्रदर्शन के समापन से पहले NSUI नेता और कार्यकर्ता कलेक्टर ऑफिस की ओर बढ़ने लगे। उन्हें रोकने पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 12 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मुचलके पर छोड़ा गया है।
NEET पेपर लीक, NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज,
छत्तीसगढ़ की राजधानी में एक तरफ जहां पुलिस अपराध पर लगाम लगाने में जुटी है। वहीं उनके सामने एक और समस्या चुनौती बनकर खड़ी है। दरअसल, रायपुर में पिछले कुछ समय से स्टंटबाजी का क्रेज युवाओं में बढ़ गया है।रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से युवाओं द्वारा कार, बाइक में स्टंटबाजी के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के गौरवपथ पर युवाओं की स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल, यह पूरा मामला रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके का है।यहां गौरवपथ पर कुछ युवक कार में स्टंटबाजी करते नजर आए। युवकों का क्रेटा वाहन से बाहर लटकते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राजधानी की सड़कों पर युवकों ने की स्टंटबाजी,
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जेल में आदिवासी महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका महिला दो महीने पहले हत्या के आरोप में दरभा थाने से केंद्रीय जेल लाई गई थी। महिला पर अपने सगे चाचा की हत्या का आरोप था। इस मामले में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।जानकारी के मुताबिक, मामले विवाद के चलते रेयमतिने अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर केन्द्रीय जेल दाखिल किया गया था। इसलिए कुछ समय से लगातार महिला डिप्रेशन में थी और उसके परिवार से कोई भी उससे मिलने भी नहीं आ रहा था। शायद इसी वजह से महिला ने सेल के वेंटीलेटर में फंदा बनाकर आत्म हत्या कर ली।
जगदलपुर सेंट्रल जेल में महिला बंदी ने खुदकुशी
राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दो वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार एक कार सवार रायपुर से आंध्रप्रदेश की ओर किसी काम से जा रहे थे। वहीं, बोलेरो चालक जगदलपुर से फरसागुड़ा की तरफ आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चपका नामक स्थान के पास पहुंचे, उनके चालकों का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया।इसके परिणामस्वरूप दोनों वाहनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण भिड़ंत में कार और बोलेरो में सवार कुल पांच लोगों को गंभीर चोटें आईं।जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जगदलपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा:पांच घायल
सरगुजा जिले के ग्राम उलकिया से रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे गए एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। युवक का शव जब घर पहुंचा तो सदमे में उसकी मां की भी मौत हो गई। मां और बेटे दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम उलकिया के रहने वाले 35 वर्षीय राजेंद्र टोप्पो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पत्नी और दो साल के बेटे के साथ महाराष्ट्र के पुणे में रहकर मजदूरी कर रहा था। पिछले करीब छह महीनों से वह वहीं काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।इसी दौरान जहरीली शराब के सेवन से राजेंद्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई शव को गृहग्राम भेजने की व्यवस्था की गई।जैसे ही उसकी मां ने बेटे का शव देखा तो वह भी सदमे में चली गई।
बेटे का शव देखकर सदमे में मां की भी मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड हुए हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया। आरोप है कि छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी।घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद SSP ने तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है। बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे। आडियो में SI तुलसीराम महिला से कह रहा है कि क्या सेवा करोगे। महिला ने कहा मेरी मां का क्या हुआ, 50 हजार में हो जाएगा क्या। 5 हजार दे दिए हैं, 45 और दे दूंगी। SI ने कहा कि अच्छी चूड़ी पहनी है कहां से लाई। तब महिला ने कहा कि आप बता दीजिए मैं मैनेज कर दुंगी।
दुर्ग- 50 हजार रिश्वत मांगने पर दो SI सस्पेंड

