Homeछत्तीसगढ़महिला-युवक का वीडियो वायरल, पति के खुलासे से मचा हड़कंप, पुलिस भी...

महिला-युवक का वीडियो वायरल, पति के खुलासे से मचा हड़कंप, पुलिस भी रह गई हैरान

कोरबा में कथित आपत्तिजनक हालत में महिला और युवक के मिलने का मामला अब एक सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गया है। जिस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल  होने के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था, अब उसी मामले में जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। बस्ती में हंगामे और लोगों के विरोध के बीच शुरू हुई यह कहानी अब छेड़छाड़ और शोषण के आरोपों तक पहुंच गई है।

दरअसल,के बाद जहां लोग इसे आपत्तिजनक संबंधों से जोड़कर देख रहे थे, वहीं महिला के पति ने पुलिस के सामने एक अलग ही दावा किया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं है और वह अक्सर बीमार रहती है। ऐसे में एक युवक ने उसकी मजबूरी और मानसिक अवस्था का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की है। पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो के  भी बारीकी से जांच की जा रही है। वीडियो के हर पहलू को खंगाला जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ था और किस परिस्थिति में पूरा घटनाक्रम सामने आया। इधर, मामले ने पूरे क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है।

एक और वायरल वीडियो के आधार पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, तो दूसरी ओर पुलिस लोगों से संयम बरतने और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचने की अपील कर रही है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं, क्योंकि यह मामला जितना दिखाई दे रहा था, उससे कहीं ज्यादा उलझा हुआ नजर आ रहा है। जांच के बाद ही सामने आएगा कि वायरल वीडियो के पीछे आखिर असली सच क्या है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments