Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

रायगढ़ जिले में ग्रामीण के राजस्व रिकार्ड में नाम सुधारने के नाम पर 1 लाख की रिश्वत मांगने वाले बाबू को एसीबी की टीम ने आज 60 हजार रूपये लेते रंगे हाथ पकडा है। आरोपी के खिलाफ  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।ग्राम धसकामुडा का रहने वाला भानुप्रताप पटेल ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत करते हुए बताया था कि उसके परिचित की एक महिला कंचनबाई का धसकामुडा स्थित जमीन के रिकार्ड में नाम कचरा लेख हो गया था तथा उसके द्वारा कंचन बाई की जमीन को क्रय किया जाना था.अपना नाम सुधारने के लिये कंचन बाई ने नाम सुधार के लिये तहसील कार्यालय छाल में आवेदन दिया था, जिसके एवज में तहसील के बाबू तुलाराम पटेल ने 1 लाख रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। किंतु वह बाबू को 1 लाख रूपये नही देना चाहता था बल्कि उसे रंगे हाथ पकडवाना चाहता था। जिसके बाद उसने एसीबी में मामले की शिकायत कर दी।
रायगढ़ में 60 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के तिल्दा  क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम अलदा में 30 मई को प्रस्तावित स्पंज आयरन उद्योगों के विरोध में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। महापंचायत का आयोजन मानपुर जिला बचाओ, प्रदूषणकारी उद्योग भगाओ संघर्ष मंच द्वारा ग्राम पंचायत अलदा एवं देवरी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पहसदेव जंगल सेनानी आलोक शुक्ला विशेष रूप से शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार ग्राम अलदा में प्रस्तावित बालाजी स्पंज आयरन उद्योग तथा ग्राम देवरी में प्रस्तावित अग्रसेन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ ग्रामीण पिछले एक वर्ष से आंदोलनरत हैं।
तिल्दा अलदा में आज होगी विशाल किसान महापंचायत
कोरबा में सुशासन तिहार” के तहत पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के तुमान में चल रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की। शिविर में ही सहायक ग्रेड-2 का बाबू प्रदीप मिश्रा 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। ACB की अचानक दबिश से पूरे शिविर में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में एंट्री कराने के लिए समाधान शिविर पहुंचे थे। वहां पदस्थ सहायक ग्रेड-2 बाबू प्रदीप मिश्रा ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपए की घूस मांगी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत बिलासपुर ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद बिलासपुर ACB के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई।
सुशासन तिहार शिविर में ACB का छापा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला ने पति पर मारपीट करने, मुस्लिम रीति-रिवाज से चलने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार पति बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगवाता था, जिसका वीडियो भी सामने आया है।महिला पहले हिंदू थी और उसने मुस्लिम युवक से शादी की है। पत्नी का कहना है कि पति ने खुद को तलाकशुदा बताकर प्रेम जाल में फंसाया। जबकि उसने पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया था। बच्चे होने के बाद पति नमाज और कलमा पढ़ने के लिए लगातार दबाव बनाता था।हालांकि, पति वर्तमान में अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल में है। वहीं, पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा उसने पति से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी मांग की है।

पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था

अंबिकापुर में शुक्रवार को गिरफ्तारी देने जा रहे BJP विधायक रामकुमार टोप्पो को बतौली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। आईजी कार्यालय जाते समय कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। इसके बाद विधायक बतौली के मंगारी से वापस सीतापुर लौट गए।  विधायक  गिरफ्तारी नहीं दी है । दूसरी तरफ प्रदेश में 500 से ज्यादा तहसीलदार  हड़ताल पर रहे। सीतापुर से विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप है। काम बंद कर अधिकारियों ने MLA की गिरफ्तारी की मांग की है।विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि वे खुद अपनी गिरफ्तारी देंगे। राजस्व कर्मियों को हड़ताल पर जाने की कोई जरूरत नहीं है।विधायक ने समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि किसी तरह का जमावड़ा या पैनिक होने की जरूरत नहीं है।विधायक ने कहा कि यह सुशासन की सरकार है,

BJP विधायक का कार्यकर्ताओं ने काफिला रोका, 

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा नहीं बल्कि तेलघानी नाका क्षेत्र में देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, तेलघानी नाका के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

शराब के नशे में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

गुजरात टाइटंस IPL में तीसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। टीम ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। फाइनल में 31 मई को गुजरात का मुकाबला अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। गुजरात का IPL में यह सबसे बड़ा रन चेज है। पिछला सबसे बड़ा सफल रन चेज 204 रनों का था।गुजरात के जीत के हीरो शुभमन गिल रहे, जिन्होंने 53 गेंदों में 104 रन की कप्तानी पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं साई सुदर्शन ने भी 32 गेंदों में 58 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी हुई,

गुजरात तीसरी बार IPL के फाइनल में

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके बेटे अमित जोगी ने प्रदेश में “बेटा बचाओ” अभियान शुरू करने की बात कही है।सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो में अमित जोगी युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।वीडियो में अमित जोगी ने कहा कि मेरे पास उत्तर नहीं है, पर एक बात उठती है…यह समस्या सबकी है। पापा मुझे कुछ कहते थे, अब पापा नहीं हैं तो उनका यह बेटा करेगा। आज पापा की छठवीं पुण्यतिथि है और मुझे आपकी जरूरत है… न उपदेश, न भाषण, बस एक बेटे का दूसरे बेटे से कहना।”उन्होंने आगे कहा कि “नशे को ‘ना’ कहना ही असली जीत है।” अमित जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही नशे की समस्या को देखते हुए अब युवाओं को बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

छत्तीसगढ़ में अमित जोगी शुरू करेंगे ‘बेटा बचाओ’ मुहिम

रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। विधानसभा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना विधानसभा थानाक्षेत्र में हुई है। हादसे में मृत युवक का नाम सूर्य और घायलों का नाम दीपक नारंग और भोला कोसरे बताया जा रहा है।विधानसभा थाना पुलिस के मुताबिक, यह हादसा नरदहा गांव के पास गोयल वर्ल्ड स्कूल के करीब हुआ। बाइक सवार सूर्या, दीपक और भोला युवक रॉग साइड से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

रायपुर में बाइक-कार में भिड़ंत, युवक की मौत,दो घायल

राजधानी रायपुर के सातपाखर इलाके में जन्मदिन मनाने गया युवक नदी में डूब गया। 20 वर्षीय युवक रूपेश देवांगन का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।परिजनों ने बताया कि रूपेश के पिता ने उसे पिकनिक पर जाने से मना किया था, लेकिन वह दोस्तों के साथ चला गया। जन्मदिन मनाने के दौरान सभी दोस्त नदी किनारे घूम रहे थे। इसी बीच रूपेश नदी के गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। रूपेश देवांगन, पिता राजकुमार देवांगन, गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। वह अपने दोस्तों के साथ सातपाखर नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था

जन्मदिन मनाने गया युवक नदी में डूबा:

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments