Homeछत्तीसगढ़"गदर" जैसी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्यार, धोखा, धर्म और 'पाकिस्तान...

“गदर” जैसी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! प्यार, धोखा, धर्म और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के आरोपों से गरमाया रायगढ़”

इंदर कोटवानी

रायगढ़-आपने फिल्म “गदर” देखी होगी…जहां एक हिंदू-सिख युवक और मुस्लिम युवती का प्यार हर सरहद को पार कर देता है। लेकिन छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से सामने आई यह कहानी गदर से बिल्कुल उलट है।
यहां एक हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक पर प्यार के नाम पर धोखा देने, अपनी पहली शादी छिपाने, मारपीट करने, धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाने और यहां तक कि बेटे से “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।आरोप इतने संगीन हैं कि मामला अब महिला थाने तक पहुंच चुका है और पुलिस जांच में जुट गई है।

रायगढ़ में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपने पति वसीम मोहम्मद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि वसीम ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसे प्रेम जाल में फंसाया और वर्ष 2021 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।महिला के अनुसार शादी के बाद उसे पता चला कि वसीम पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी तथा पांच बच्चे हैं। इतना ही नहीं, पहली पत्नी को उसने तलाक भी नहीं दिया था।पीड़िता का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह लगातार नमाज पढ़ने, कलमा पढ़ने और रोजा रखने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता और कई बार घर से बाहर निकाल देता था।

महिला का दावा है कि मुस्लिम समाज में शामिल होने के बाद उसका अपने पुराने सामाजिक दायरे से भी संपर्क टूट गया, जिसका फायदा उठाकर पति उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि वसीम शराब और गांजे के अवैध कारोबार में शामिल था और वर्तमान में अवैध शराब के मामले में जेल में बंद है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि पति बच्चों और पत्नी से जबरन “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगवाता था, और विरोध करने पर मारपीट करता था। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।

वर्तमान में आरोपी जेल में बंद है। इसी दौरान महिला महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी तथा बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।फिलहाल पुलिस आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई और कानूनी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इस संदर्भ में रायगढ़ एसपी शशि मोहन ने बताया कि गुरुवार को महिला थाने मैं शिकायत दर्ज करने आई थीl पुलिस मामले की जांच में जुटी है जांच पड़ताल के बाद केस दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी

प्यार की शुरुआत विश्वास से होती है, लेकिन जब रिश्तों में सच की जगह धोखा, सम्मान की जगह हिंसा और भरोसे की जगह डर ले लेता है, तो वही प्रेम कहानी एक दर्दनाक विवाद में बदल जाती है।
रायगढ़ की इस कहानी में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनकी जांच अभी बाकी है। इसलिए अंतिम सच पुलिस जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या प्यार के नाम पर पहचान और हकीकत छिपाना सिर्फ धोखा है या फिर कानून की नजर में भी बड़ा अपराध?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments