आज 29 मंई 2026 का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों चरम पर रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए तारीफ और सम्मान मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। आप अपने हर काम को समय पर पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी। परिवार के साथ बिताया समय रिश्तों में आई दूरी को कम करने में मदद करेगा।
कन्या राशि
आज आपको हर फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। साझेदारी में काम कर रहे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत है। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होकर राहत देगा। सेहत को हल्के में लेना ठीक नहीं रहेगा। जरूरी दस्तावेजों और कागजों को संभालकर रखें, क्योंकि लापरवाही नुकसान करा सकती है। पैसों या लेन-देन से जुड़ा पुराना मामला सुलझने के संकेत दे रहा है।
तुला राशि
आज आपकी समझदारी और निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते नजर आएंगे, लेकिन धन से जुड़ा कोई मामला मन को थोड़ा परेशान कर सकता है। पुरानी किसी गलती का सच सामने आ सकता है, इसलिए संभलकर रहें। विदेश में पढ़ाई या करियर बनाने का सपना देखने वालों को शानदार अवसर मिल सकते हैं। अपने काम खुद संभालें, क्योंकि दूसरों पर भरोसा करना परेशानी बढ़ा सकता है। संतान की सफलता आपका दिल गर्व से भर देगी।
वृश्चिक राशि
आज समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ने वाला है। घर में किसी धार्मिक आयोजन या पूजा-पाठ की योजना बन सकती है। लगातार मेहनत के कारण शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। आपका मनमौजी स्वभाव कभी-कभी आपको मुश्किल में डाल सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। जरूरी बातें और निजी जानकारी किसी से साझा करने से बचें। अगर परिवार के सामने आपकी कोई गलती उजागर हो जाए, तो विनम्रता से उसे स्वीकार करना ही रिश्तों को मजबूत बनाएगा।
धनु राशि
आज आपके भीतर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। हर काम में मन लगेगा और नई शुरुआत करने का उत्साह भी बना रहेगा, खासकर प्रेम संबंधों में। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, इसलिए योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। यात्रा के दौरान मिली कोई खास जानकारी आगे चलकर आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
मकर राशि
आज आपको धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। पुरानी बीमारी अगर दोबारा परेशान कर रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें। परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। हर फैसला सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में उठाया गया कदम बाद में पछतावा दे सकता है। शांत रहकर काम करेंगे, तो मुश्किलें भी आसानी से संभल जाएंगी।
कुंभ राशि
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ सकता है। लोग आपके काम और विचारों की सराहना करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही दूरियां कम होंगी और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। अगर दिल में किसी के लिए प्यार है, तो आज अपनी भावनाएं जाहिर करने का सही समय हो सकता है। भगवान की भक्ति में मन लगेगा, हालांकि कुछ जरूरी खर्च थोड़ी चिंता बढ़ा सकते हैं.
मीन राशि
आज सेहत आपका पूरा साथ देगी और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। नौकरी में आ रही किसी समस्या का हल किसी जूनियर या सहयोगी की मदद से निकल सकता है। किस्मत आज आपके पक्ष में रहेगी, इसलिए कई काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। मन में संतोष और शांति बनी रहेगी, जिससे पूरा दिन सकारात्मक महसूस होगा।

