Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर सोमवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क के बीच खराब खड़ी हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए मेकाज भेजा गया।कोडेनार थाना प्रभारी अमित ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिकअप में तीन लोग एरंडवाल के बाजार से लौट रहे थे। मावलीभाटा के पास हॉस्टल के सामने एक हाइवा वाहन खराब होकर सड़क के बीच खड़ी थी। पिकअप चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अंधेरे में हाइवा को नहीं देखा। इसके परिणामस्वरूप पिकअप सीधे हाइवा से जा टकराई। मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जगदलपुर में हाईवा से भिड़ी पिकअप,दो युवकों की मौत

अंबिकापुर ज़िले के उदयपुर क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के लक्ष्मणगढ़ में एक युवक ने दो लड़कियों से एक साथ प्रेम संबंध के चलते मानसिक तनाव में आकर बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश ने रात के वक्त अपने ही घर के मयार में साफे का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। सुबह युवक की लाश फंदे से लटकती हुई पाई गई। बताया जा रहा है कि मुकेश दो लड़कियों के साथ एक ही समय में प्रेम संबंध होने की वजह से पिछले कुछ दिनों से भारी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।

 एक ही समय दो लड़कियों से चल रहा था अफेयर!
बिलासपुर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है… जिसने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत… तीनों को शर्मसार कर दिया है। एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के लिए ऐसा जाल बुना… कि सुनकर रूह कांप जाए। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती… प्यार में बदली… और फिर उसी प्यार के लिए पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी ने पहले पति को 10 हजार रुपए दिलाने का लालच दिया… उसे झारखंड से बिलासपुर बुलाया… और फिर अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक किनारे उसका गला घोंट दिया… इतना ही नहीं… चाकू से गला रेतकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है… जहां पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि उसका प्रेमी और बाकी आरोपी अब भी फरार हैं।..
पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, अफेयर का शक

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।जानकारी के मुताबिक, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर से शिकायत की थी कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी उनकी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के एवज में 25 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया।शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का जांच करवाई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पटवारी वाकई रिश्वत मांग रहा है। इसी दौरान बातचीत में रकम को लेकर मोलभाव हुआ और आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने पर तैयार हो गया।

बेमेतरा में पटवारी 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की  कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपए प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर डाले जाने के बीच पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ईंधन कीमतों में 15 मई से फिर संशोधन शुरू हुआ था। तब से अब तक पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा होने के बाद विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसे लेकर हड़कंप मच सकता है।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के रेट में आएगी कटौती?
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से जो तस्वीर सामने आई है वो सिर्फ एक सड़क हादसे की खबर नहीं बल्कि इंसानियत को झकझोर देने वाली कहानी है।एक ही परिवार के चार चिराग जो मजदूरी कर अपने घर का पेट पालते थे सड़क पर तड़पते रहे मदद की आस लगाते रहे लेकिन उन्हें अस्पताल नहीं, मौत मिली। और दूसरी तरफदो ग्रामीण जो मेहमानी से अपने घर लौट रहे थे वो कभी अपने घर पहुंच ही नहीं पाए। पहली दर्दनाक घटना बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरपान की हैजहां तेज रफ्तार बाइक… ईंट से लदे ट्रैक्टर में जा घुसी।हादसा इतना भयानक था कि चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरी घटना सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-130 पर हुई… जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया।
सरगुजा क्षेत्र में सड़क हादसों में 6 मौतें

रायपुर के कबीर नगर इलाके में घर पर बम (पटाखा) फेंककर दहशत फैलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें 4 युवक, 1 नाबालिग लड़का और 1 नाबालिग लड़की शामिल हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात भी की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सोनू पटेल, आकाश पासवान, सूरज सिंह और शेख कलीम बताए जा रहे हैं।24 मई की रात करीब 1 बजे वीर सावरकर नगर निवासी रिंकु तिवारी के घर कुछ युवक पहुंचे। आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे तेज धमाके वाले पटाखे फेंके और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

रायपुर में बम फेंकने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में सुशासन तिहार 2026 के तहत एक अनोखा आवेदन सामने आया है। बांकिमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग से शराब दुकानों पर मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाने की मांग की है। यह आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।आवेदन क्रमांक 262703300 में दर्ज इस मांग में जिला कोरबा, नगरीय निकाय बांकिमोंगरा नगर पालिका और वार्ड 7लाख 33हजार 3 मोंगरा का उल्लेख है। आवेदक मधुसूदन दास ने आबकारी विभाग को संबोधित करते हुए यह मांग रखी है।मधुसूदन दास ने अपने आवेदन में तर्क दिया है कि राज्य के सभी कार्यों और योजनाओं में मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्री की तस्वीरें लगाई जाती हैं। इसलिए शराब दुकानों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की तस्वीरें लगाई जानी चाहिए। आवेदन पर आवेदक के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं।

शराब दुकानों पर CM-मंत्री की फोटो लगाने की मांग

UP के ललितपुर जिले में उस समय फिल्मी ड्रामा देखने को मिला जब एक पति ने अपनी भागती हुई पत्नी को बस स्टैंड पर धर दबोच.।और जमकर मारपीट शुरू कर दी. पति और उसके परिजनों ने प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट होते देख मौके पर आम लोगो.की भीड़ जमा हो गई. प्रेमी और पत्नी की चप्पलों से जमकर मारपीट का वीडियो भी किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल हंगामा की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस दोनों को अपने साथ ले गए. जाखलौन थाना इलाके का यह मामला है. कस्बे में रहने वाली एक महिला अपनी ससुराल से चोरी छुपे अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई, घर से 22 किलोमीटर दूर तक पीछा करके उसे ललितपुरमें पकड़कर एक मिनट में 50 बार चप्पल मारी

एक मिनट में जड़ दीं 50 चप्पलें Lover संग भाग रही थी बहू,

रामकथा श्रवण कराने छत्तीसगढ़ पहुंचे जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य को लेकर इन दिनों प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।नेता प्रतिपश चरण दास महंत  ने स्वामी रामभद्राचार्य पर निशाना साधते हुए उन्हें भाजपा का प्रचारक बताया है। चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वो भाजपा के प्रचारक हैं और भाजपा का प्रचार करने आए हैं। ऐसे लोगों को मैं न जगतगुरु मानता हूं और न गांव का गुरु मानता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनसे आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे।दरअसल, स्वामी रामभद्राचार्य इन दिनों चिरमिरी में आयोजित रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनके कार्यक्रम और बयानों को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

मैं तो रामभद्राचार्य को गांव का भी गुरु नहीं मानता’
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments