Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे के अंदर दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले, जबकि पति-पत्नी फंदे से लटके हुए थे।मृतिका चंचल साहू द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट ने इस पूरे मामले को और भी भयावह बना दिया है। नोट में उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ता चला गया।सुसाइड नोट के मुताबिक, चंचल ने पहले अपने दोनों बच्चों को शराब पिलाई। इसके बाद उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया। जब उसे यह यकीन नहीं हुआ कि बच्चों की मौत हो गई है, तब उसने रस्सी से उनका गला घोंट दिया।

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में कमरे में परिवार के 4 लोगों की लाश मिली है। - Dainik Bhaskar
मां ने बच्चों को नींद का इंजेक्शन देकर गला घोंटा
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई युवती को गर्भ गिराने की अनुमति दी है। साथ ही कोर्ट ने भ्रूण का DNA सैंपल सुरक्षित रखने को भी कहा है, ताकि आगे इस केस की जांच हो सके। हाईकोर्ट ने कहा कि रेप पीड़िता को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वह गर्भ जारी रखना चाहती है या नहीं।बता दें कि बिलासपुर की रहने वाली 21 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप केस किया था, जिसके मुताबिक आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए, लेकिन बाद में मुकर गया। युवती 5 महीने की गर्भवती है, कोर्ट ने उसे अबॉर्शन के लिए अस्पताल में भर्ती के निर्देश भी दिए।युवती ने कोर्ट से कहा कि जिस व्यक्ति ने उसकी सहमति के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती। इस घटना से वह समाज में अपमान और शर्मिंदगी महसूस कर रही है।
5 महीने की गर्भवती रेप पीड़िता को अबॉर्शन की मंजूरी

रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचेड़ा गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला और पुरुष द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन करने की जानकारी मिली है, जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दोनों संदिग्ध हालत में मिले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, दोनों महिला और पुरुषकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत: महिला-पुरुष ने खाया जहर,

कांकेर जिले में तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक ऊपर से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद चिंगारी से आग भड़क उठी। देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों में घिर गया और जलकर खाक हो गया।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चालक और परिचालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ट्रक ख़ाक हो चुकी थी .हादसे में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

कांकेर में तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में भीषण आग

छत्तीसगढ़ जितनी तेजी से विकास की ओर से आगे बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से यहां होटल कारोबार भी तरक्की कर रहा है। इन 26 वर्षों में छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले आगंतुकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लेकिन दूसरी ओर होटल कारोबार की आड़ में देह व्यापार  का घिनौना काम फल फुल रहा है। जी हां राजधानी रायपुर के एक होटल से ग्राहक के साथ बातचीत का चैट वायरल हो रहा है।चैट वायरल होने के बाद सभी तरफ अलग-अलग चर्चाएं शुरू हो गई है। वाट्सएप पर तेजी से प्रसारित हो रहे स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘चॉइस, ‘टाइम’ और ‘रेट’ को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। प्रसारित चैट में कथित तौर पर अलग-अलग युवतियों की तस्वीरें भेजकर ग्राहकों से सौदेबाजी की बात दिखाई दे रही है। स्क्रीनशॉट्स में युवतियों की तस्वीरें भेजकर ‘कौन पसंद है’, ‘कितने घंटे’, ‘रूम तैयार है’ जैसे संदेश प्रसारित हो रहे हैं।

‘रायपुर के होटल में बिंदास चल रहा सेक्स रैकेट
छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में ओपन परीक्षा में नकल के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरदार प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने BEO ऑफिस के सामने धरना देकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने ओपन परीक्षा में नकल कराने के आरोप में प्रिंसिपल, केंद्राध्यक्ष समेत BEO पर कार्रवाई की मांग की। ABVP का कहना है कि शिक्षा व्यवस्था को बदनाम करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।दरअसल, बीते दिनों परीक्षा केंद्र का एक CCTV वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें खुलेआम नकल कराए जाने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया और अब छात्र संगठन आंदोलन पर उतर आया है।

नकल कांड पर ABVP का हल्लाबोल:

मध्य प्रदेश सिवनी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवती की शादी महज 12 दिन पहले ही हुई थी।हत्या का आरोप पति के बड़े भाई पर लगाया गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस हत्या से गांव में मातम का माहौल है।

शादी के 12 दिन बाद नवविवाहिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या 

रायपुर में वाल्टीयर लाइन के पास युवक की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।गंज थाना पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया था।आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।गंज थाना में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुणाल दीप और अरविंद बाघ उर्फ आशी बताए जा रहे हैं। यह मामला मामला गंज थाना इलाके का है।

रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझी

8 साल के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम से कचना रेलवे ओवरब्रिज आम लोगों के लिए खुल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका उद्घाटन किया, अब लोग इस ओवरब्रिज का इस्तेमाल कर सकेंगे।अब तक यहां रेलवे फाटक बंद होने के कारण रोजाना हजारों लोगों को जाम, तपती धूप और बारिश के बीच लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। ओवरब्रिज शुरू होने के बाद शहर के 3 लाख से ज्यादा लोगों को सीधे राहत मिलेगी।कचना ओवरब्रिज पर डामरीकरण समेत सभी काम पूरे हो चुके थे। लोकार्पण से पहले देर रात तक ब्रिज पर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम चलता रहा।रेलवे के मुताबिक, खम्हारडीह-कचना रेलवे फाटक पर पिछले कुछ सालों में ट्रेनों की संख्या काफी बढ़ी है। अभी इस रूट से 24 घंटे में करीब 120 यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं।

रायपुर- कचना रेलवे ओवरब्रिज शुरू, 3 लाख लोगों को राहत

.IPL में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 55 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। जवाब में बेंगलुरु 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 56 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, जबकि ईशान किशन ने 46 गेंदों में 79 रन बनाकर पारी को संभाला। हेनरिक क्लासन ने भी 24 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। आखिर में नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में नाबाद 29 रन जोड़कर टीम को 250 के पार पहुंचाया।बेंगलुरु के गेंदबाज पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए, जहां रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि सुयश शर्मा और क्रुणाल पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

IPL- हैदराबाद ने बेंगलुरु को 55 रन से हराया
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments