छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों की सूझबूझ से यह सुरक्षित प्रसव संभव हो पाया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।यह घटना नगरी इलाके में हुई, जहां 29 वर्षीय खिलेश्वरी नेताम को प्रसव पीड़ा होने पर सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रेफर किया था।महिला को धमतरी ले जाते समय रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 108 एंबुलेंस के स्टाफ तोयेंद्र वर्मा और कुलदीप सिंह ने तत्काल कार्रवाई की।
धमतरी में एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को दिया जन्म
सरकार ने एक बार फिर देश के लोगों से पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की पैनिक बायिंग न करने की अपील करते हुए कहा कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है ,बीते सप्ताह चार साल बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर महंगाई का झटका दिया. मिडिल ईस्ट युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने का हवाला देते हुए ये कीमतों में बढ़ाई गईं. इस बढ़ोतरी से पहले जहां पेट्रोल पंपों पर भीड़ नजर आई, तो वहीं कई रिपोर्ट्स में कीमतें बढ़ने के बाद आगे और इजाफे की आशंका में लोगों पैनिक बायिंग करने खबरें आईं सरकार की ओर तेल-गैस के रिजर्व की जानकारी देते हुए पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने बयान जारी किया है. पेट्रोल-डीजल, LPG देश में भरपूर है ,
LPG, पेट्रोल-डीजल पर सरकार काबयान घबराने की बात नहीं
रायपुर में बीजेपी विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।सोमवार सुबह जब कौशिक पैदल चल रहे थे, तभी झपटमार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। हालांकि, पुलिस ने आरोपी मणिकांत ध्रुव (19) को अरेस्ट कर लिया है।आरोपी पेशे से रैपिडो ड्राइवर है। वह मूल रूप से बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है और वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रह रहा है।इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा कि ‘आप डायल 112 को झंडी दिखाते रहिए, उधर धरम लाल कौशिक जी का मोबाइल छीनकर चोर 9-2-11 हो गए।
रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक से लूट, आरोपी अरेस्ट:
दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में चल रहे आईपीएल सट्टा पैनल का भंडाफोड़ किया है। छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने हैदराबाद से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 11 भिलाई के है और दो भोपाल के हैं। इस पैनल के खुलासे के बाद इस कारर्वाई में 5 करोड़ के ज्यादा का ट्रांजक्शन, म्यूट एकाउंट नेटवर्क और संगठित सट्टा सिडिंकेट का भी खुलासा हुआ है।एसएसपी विजय अग्रवाल ने पूरा मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 दिन पहले छावनी थाना में म्यूल एकाउंट के मामले में जावेद अख्तर और आभास जायसवाल को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि वे स्लम एरिया के लोगों के पास जाकर खाता खुलवाकर उनके नाम से नया सिम लेकर इक्टठा करते थे और कुरुद निवासी कुनाल वर्मा को प्रतिखाता 25 हजार रुपए में बेचा करते थे।पुलिस की टीम हैदराबाद पहुंची। जहां कुनाल के दो पैनल के 13 आरोपियों को धर दबोचा।
पुलिस ने आईपीएल सट्टा पैनल का किया भंडाफोड़
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में नेशनल हाईवे-130 पर रविवार शाम सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर-बिलासपुर रोड पर सांडबार बेरियर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को कुचल दिया। हादसे के बाद दोनों युवकों की मौत हो गई।सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रशासन की तरफ से मुआवजा और आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, सुंदरपुर निवासी अनिल कुमार गढ़ेवाल (25) रविवार शाम करीब 7:30 बजे शो-रूम से घर लौट रहे थे। वे सांडबार में नेशनल हाईवे किनारे स्थित मोहम्मद तस्लीम की दुकान पर कार के टायर में हवा डलवाने रुके थे। इसी दौरान दुकान संचालक का भतीजा कमरान (20) पिता मोहम्मद नसीम भी वहां पहुंचा था।
तेज रफ्तार कार ने 2 युवकों को कुचला…शव रखकर चक्काजाम
बिलासपुर पुलिस ने ट्रेनों में सफर करने वाली महिला यात्रियों को निशाना बनाकर उनके हैंडबैग से सोने के जेवर और कैश चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 17 लाख रुपए के सोने के जेवरात और कैश बरामद किया है।सभी आरोपी झारखंड के जामताड़ा जिले के मिहिजाम क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दरअसल, ट्रेनों में लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। इस पर जीआरपी की टीम चोरी के एक मामले की जांच में जुटी थी।इसी दौरान पता चला कि एक संगठित गिरोह है, जो बिलासपुर से रायगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी भीड़ और सफर की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर लेडिस हैंडबैग से जेवर और नकदी पार कर फरार हो जाते हैं।
ट्रेन में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया: जेवर-कैश बरामद,
सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सालासर रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा सनवाली गांव के पास सोमवार शाम 6 बजे हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।लक्ष्मणगढ़ थाने के एसआई राजकुमार यादव ने बताया- हादसे की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को हटाकर रास्ता चालू करवाया।
दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सलवाद खात्मे के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों का 50 सालों में जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई हम 4-5 सालों में करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जब तक बस्तर विकसित नहीं होगा, तब तक हमारा संकल्प अधूरा रहेगा।इससे पहले नेतानार में शाह ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले 6 महीनों के काम के बाद अब यह पूरा क्षेत्र आदिवासियों से भरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि इसी धरा से अंग्रेजों के खिलाफ जंग लड़ने का काम अमर शहीद गुंडाधुर ने किया था।शाह ने कहा कि एक दौर वह भी था जब यहां एक साथ 6 पुलिसवालों की हत्या कर दी जाती थी, स्कूल उजाड़ दिए जाते थे और गरीबों का राशन तक छीन लिया जाता था। नक्सलियों का खौफ ऐसा था कि वे मासूम बच्चों को उनके बचपन में ही जबरन उठा ले जाते थे।
शाह बोले- गुंडाधुर की धरती बनेगी तीर्थस्थल
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने एक कार से लगभग साढ़े सात किलो सोने की ज्वेलरी जब्त की है। इसकी कीमत 9 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। दरअसल, रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोककर जांच की तो उसमें 3 लोग सवार थे।तलाशी के दौरान पिछली सीट में बने एक चेंबर से दो पीठू बैग मिले। इन बैगों के भीतर छह प्लास्टिक बॉक्स में सोने की ज्वैलरी थे। कार में मौजूद तीनों लोग जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। यह मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का मामला है।वहीं, अंबिकापुर में भी पुलिस ने एक कार से 95 किलो से ज्यादा पुरानी चांदी की पायल और 760 पुराने मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
महासमुंद में कार से 7.5 किलो सोने की ज्वेलरी जब्त,
राजिम ग्राम पंचायत भेंडरी में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान विधायक रोहित साहू का सख्त अंदाज़ देखने को मिला। हितग्राहियों को समय पर चांवल नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने खाद्य विभाग की निरीक्षक सोनाली ठाकुर को जमकर फटकार लगाई।विधायक रोहित साहू ने साफ कहा कि, गरीबों के हक में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चांवल वितरण कर रही समिति को तत्काल निरस्त करने और स्थानीय महिला समूह के माध्यम से पारदर्शी तरीके से वितरण कराने के निर्देश दिए।फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम भेंडरी (लोहरसी) में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए। विधायक ने दो टूक कहा जनता की समस्याओं पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें।
खाद्य विभाग की निरीक्षक सोनाली ठाकुर पर भड़के भाजपा विधायक,
चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाया। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लया।चेन्नई की पारी खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराया।चेन्नई की शुरुआत शानदार रही, संजू सैमसन ने सिर्फ 13 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। इसके बाद कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों पर 32 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को संभाला। अंत में शिवम दूबे ने 26 रन का योगदान दिया। ब्रेविस और शिवम के बीच पांचवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी हुई।
हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची:चेन्नई को 5 विकेट से हराया

