Homeछत्तीसगढ़मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट, बदमाश मोबाइल छीनकर...

मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष से लूट, बदमाश मोबाइल छीनकर फरार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से लूट,

रायपुर-रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान लूटपाट की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आर्च ब्रिज के नीचे बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

घटना रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हाई अलर्ट और सुरक्षा व्यवस्था के बीच इतनी बड़ी वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।
इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है कि जब एक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments