भिलाई -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहां एक सिलेंडर ब्लास्ट ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।धमाका इतना भयानक था कि कुछ ही सेकंड में पूरा घर आग के गोले में बदल गया… और अंदर फंसे लोग जिंदा जल गए।मृतकों में चार साल की एक मासूम बच्ची भी शामिल है… जिसकी चीखें अब पूरे इलाके को झकझोर रही हैं।दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
,,,,,,,,
दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को अचानक जोरदार धमाका हुआ…धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए… लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। देखते ही देखते घर से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं… और पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं।आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय घर में 2 बहनें मौजूद थीं। इनमें से एक शादीशुदा थी, जिसकी डेढ़ साल की बेटी भी घर में थी। घर में दोनों बहनों के पिता भी मौजूद थे।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में पहले इलेक्ट्रिक वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग छत के रास्ते फैलते हुए किचन तक पहुंच गई। इसके बाद आग की चपेट में सिलेंडर आ गया, जिससे जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे के वक्त सभी लोग घर में सो रहे थे और धमाके के कारण उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया। हादसे के बाद घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची… लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो चुका था। मकान के भीतर से चार शव निकाले गए… जिनमें तीन बड़े और एक मासूम बच्ची शामिल है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा लापरवाही से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है। कुम्हारी की ये तस्वीरें सिर्फ हादसा नहीं… बल्कि एक ऐसी त्रासदी हैं… जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया है।
अब सबसे बड़ा सवाल ये है…आखिर कब तक सिलेंडर सुरक्षा सिर्फ कागजों में सीमित रहेगी?कब तक छोटी लापरवाहियां लोगों की जिंदगी निगलती रहेंगी?दुर्ग में आज सिर्फ एक घर नहीं जला…एक परिवार के सपने राख हो गए…एक मासूम की किलकारियां हमेशा के लिए खामोश हो गईं…और पीछे छोड़ गईं… सिर्फ चीखें, राख और मातम।कैमरामैन nirj के साथपूर्णिमा शुक्ल VCN टाईम्स News, दुर्ग।

